{"_id":"5cb77c9dbdec2213e3056347","slug":"nine-hours-of-raid-hosted-in-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे तक चली छापेमारी, हॉस्टलों में मचा रहा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे तक चली छापेमारी, हॉस्टलों में मचा रहा हड़कंप
Thu, 18 Apr 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
au
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस के तेवर देख बुधवार को हॉस्टलर सहमे रहे। ताराचंद व पीसीबी हॉस्टल में ताबड़तोड़ नौ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा। बहुत से छात्र भारी फोर्स देख कमरों में ताला लगाकर भाग निकले। जो बचे, वह भी दिन भर कमरों में ही दुबके रहे। पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की शुरुआत सुबह सात बजे के करीब की। पहले फोर्स ने बैंक रोड स्थित ताराचंद हॉस्टल का रुख किया। सुबह का वक्त होने के कारण उस समय अधिकांश छात्र सो रहे थे।
विज्ञापन
हॉस्टल में सबसे पहले एएसपी श्रीश्चंद्र करीब आधा दर्जन थानों की फोर्स लेकर दाखिल हुए। उनके साथ कर्नलगंज के अलावा जार्जटाउन, शिवकुटी, कीडगंज, कोतवाली, दारागंज थाने की फोर्स थी। साथ ही आरएएफ की दो टुकड़ियां भी बुलाई र्गईं थीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि पुलिस इतनी सुबह-सुबह आ धमकेगी। यही वजह रही कि जैसे ही फोर्स हॉस्टल में दाखिल हुई, वहां हड़कंप मच गया। बाहर टहल रहे छात्र भागकर अपने कमरों में पहुंचे और फिर तो मानों भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हॉस्टल में रहने वाले वैध छात्र तो अपने कमरों में दुबक गए लेकिन अवैध रूप से रहने वाले युवक कमरों में ताला लगाकर भाग निकले। इनमें से कुछ को पुलिस ने काफी दूर तक खदेड़ा भी। इसके बाद फोर्स ने एक-एक कमरों की तलाशी लेनी शुरू की। यहां मिले छात्रों से उनके परिचय पत्र व अन्य कागजात दिखाने को कहा गया। कागजात दिखाने व तलाशी में कुछ न मिलने पर फोर्स आगे की कमरों की ओर बढ़ जा रही थी। तब तक जानकारी पर विवि के साथ ही जिला प्रशासन के अफसर व एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। ताराचंद हॉस्टल में कार्रवाई के बाद टीम पीसीबी पहुंची जहां शाम चार बजे तक कार्रवाई चली।
विज्ञापन
कटर से काटे गए ताले
तलाशी के दौरान बंद मिलने पर कई कमरों की ताला तोड़कर तलाशी ली गई। तालों के लिए पुलिस की ओर से विशेष कटर की व्यवस्था की गई थी। कार्रवाई के दौरान ही फोर्स ऊपर के तल पर बने 2/43 नंबर कमरे में पहुंची तो वहां तलाशी के दौरान बम मिला। इस पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड को भी बुलवाया गया और बम को निष्क्रिय करा दिया गया। इसी तरह कमरा नंबर 4/31 में बम बनाने का सामान बरामद हुआ। इस कमरे से एक छात्रनेता के पम्फलेट व कपड़े भी पाए गए जिसे विवि अफसरों ने सील कर जांच के लिए रख दिया।
विज्ञापन
अवैध कब्जेदारों से सख्ती
कमरों की तलाशी के दौरान अवैध रूप से रहते मिले युवकों को पुलिसकर्मियों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। दरअसल पीसीबी हॉस्टल में हत्या व उसी दिन बैंक रोड पर बवाल को लेकर पुलिस काफी आक्रोशित थी। ऐसे में जब हॉस्टल में अवैध रूप से रहने वाले उनके हत्थे चढ़े, तो उनकी खातिरदारी भी की गई। पहले तो पुलिस ने इनसे कागजात मांगे। कागजात न दिखाने पर इन पर सामान बाहर फेंकवाकर इन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों हॉस्टलों से कुल 15 युवकों को हिरासत में लेकर कर्नलगंज थाने लाया गया।
कूलर, गैस चूल्हे व हीटर भी हटवाए
कार्रवाई के दौरान पुलिस को हॉस्टल के कई कमरों में ऐसी चीजें मिलीं, जिनकी अनुमति विवि प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। विवि प्रशासन के अफसरों ने पुलिस को बताया कि कमरों में केवल पंखे व लाइट की अनुमति है। जबकि कई कमरों में कूलर के साथ ही हीटर व गैस-चूल्हे भी मिले। छात्रों ने बहुत मिन्नतें की लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। जवानों ने ऐसी सभी चीजों को कमरे से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया, जिनकी अनुमति नहीं थी। इस पर कई छात्रों की आंखें भी भर आईं।
शराब-बीयर की सैकड़ों खाली बोतलें मिलीं
तारांचद हॉस्टल में छापेमारी के बाद पुलिस पीसीबी हॉस्टल में पहुंची। वैसे दो दिन पहले यहां हुई पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या की वारदात के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ था। यही वजह रही कि तलाशी के दौरान यहां कमरों से कोई आपत्तिजन चीज नहीं मिल सकी। एक बात यह भी रही कि हत्याकांड की वजह से इस बात की पूरी आशंका था कि पुलिस ताराचंद के बाद पीसीबी हॉस्टल में भी कार्रवाई करेगी। यही वजह रही कि हॉस्टल में अवैध रूप से रहने वाले पुलिस केि पहुंचने से पहले ही यहां से गायब हो चुके थे। हालांकि कार्रवाई के दौरान यहां शराब व बीयर की सैकड़ों खाली बोतलें मिलीं।
लावारिस मिले वाहन लाए गए थाने
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खड़े मिले वाहनों पर भी कार्रवाई की। ताराचंद हॉस्टल परिसर में खड़े दोपहिया वाहनों के बारे में पूछताछ की गई तो इनमें से ज्यादातर लावारिस मिले। कुछ को तो चेतावनी देकर छोड़ दिया गया लेकिन 20 दोपहिया वाहन कब्जे में ले लिए। इसी तरह हॉस्टल में चार कारें भी मिलीं जिनमें से एक सफारी गाड़ी जेल में बंद पूर्व महामंत्री अभिषेक सिंह माइकल की बताई जा रही है। पुलिस इन सभी वाहनों को थाने ले गई और फिर इन्हें सीज कर दिया।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विवि प्रशासन के अफसरों संग पीसीबी व तारांचद हॉस्टल में 100 से ज्यादा कमरों से अवैध कब्जे हटवाए गए। कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से दो दिन पहले बैंक रोड बवाल का मुख्य आरोपी भी पकड़ा गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी