{"_id":"572a4f144f1c1bfa525ceb83","slug":"municipal-corporation-and-dc-office-officers-in-water-bill-defaulters-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बिल के डिफाल्टरों के नाम और पद जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बिल के डिफाल्टरों के नाम और पद जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 May 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के बकाया बिलों को लेकर नगर निगम पर ‘दूसरों को नसीहत खुद मियां फजीहत’का मुहावरा पूरी तरह फिट बैठता है। नगर निगम जहां पानी के बिलों के बकाये को लेकर दूसरों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई है वहीं विभाग खुद भी डिफाल्टर है। उसके साथ डीसी आफिस समेत कई और सरकारी विभाग पानी के बिलों का बकाया दबाए बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम ने पानी के बकाया बिलों के डिफाल्टरों की लिस्ट तैयार की है उनमें कुल 8906 डिफाल्टर शामिल हैं। इनके ऊपर विभाग के 25 करोड़ 76 लाख 348 रुपये बकाया हैं। इसमें सरकारी विभागों पर 2 करोड़ 85 लाख 27 हजार 386 रुपये हैं तो गैर सरकारी संस्थानों ओर व्यक्तियों के ऊपर 22 करोड़ 90 लाख 92 हजार 962 रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के सरकारी विभाग डिफाल्टर 156 हैं तो प्राइवेट डिफाल्टरों की संख्या 8453 है। नगर निगम के ऊपर 2 लाख 26 हजार 429 रुपये औऱ डी सी आफिस पर 1 लाख 60 हजार 235 रुपये वाटर बिल पेंडिंग हैं। इसके अलावा सीटीयू वर्कशाप सेक्टर-25, सेक्रेटिएट ब्रांच मिनी सेक्रेटिएट सहित पंजाब और हरियाणा के सरकारी ऑफिसो पर लाखों रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
कुछ प्रमुख बकाएदार सरकारी विभाग
डीओआई हरियाणा - 160186 रुपये
पंजाब पीडब्ल्डी(पीआरवीएन डीआईवी) - 745156,
सीआईएसएफ - 861470 रुपये
सिविल सचिवालय, सेक्टर-2 हरियाणा- 597267
सेक्रेटिएट ब्रांच मिनी सेक्रेटिएट- 561168,
पंजाब गवर्नमेंट पुलिस बैरक- 658747,
हार्टिकल्चर स्टोर - 650859,
सीटीयू वर्कशॉप- 254145,
एसएसपी चेक पोस्ट - 142410,
आयकर भवन - 39024,
जियोलॉजिकल सर्वे ओ पी - 38048
ए जी हरियाणा - 27774
एस पी ट्रैफिक - 14120
फारेस्ट डायरेक्टर सेक्टर-19बी डिपार्टमेंट
नगर निगम ने वसूला 3करोड़ 80 लाख
इसी कार्रवाई के तहत नगर निगम ने काफी डिफाल्टरों पर कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 80 लाख रुपये वसूला है।
बी पुरुषार्था, नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि चंडीगढ़ में जिन्होंने अपने पानी के बिल जमा नहीं किए हैं उन पर जल्द कार्रवाई होगी। उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके साथ ही नगर निगम सहित सभी सरकारी ऑफिसों से भी बिलों की वसूली की जाएगी। किसी भी बकाएदार को बख्शा नहीं जाएगा। नगर निगम को इनके कारण करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।