फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   miss india 2014 celebrate her birthday in jammu

फेमिना मिस इंडिया 2014 ने जम्मू में नेत्रहीन छात्राओं के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Wed, 04 Jan 2017 07:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 04 Jan 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
miss india 2014 celebrate her birthday in jammu
केक काटती फेमिना मिस इंडिया 2014 कोयल राणा - फोटो : AMAR UJALA
फेमिना मिस इंडिया 2014 कोयल राणा ने कहा कि देश बदल रहा है। लड़कियों के प्रति सोच बदली है। वे भी घर से बाहर निकलकर अपने लक्ष्य को पाने के लिए आगे आएं। विश्वास और मेहनत से किसी भी मंजिल को पाना मुश्किल नहीं होता है।
विज्ञापन


जेवियस कालेज मुंबई में पीजी कर रही राणा ने कहा कि माडलिंग के साथ उनका फिलहाल बॉलीवुड में एंट्री करने का इरादा नहीं है। बुधवार को जानीपुर स्थित लुइस ब्रेली मेमोरियल (एलबीएम) रेजिडेंशियल स्कूल साइटलेस गर्ल्स में राणा ने नेत्रहीन छात्राओं के साथ जन्मदिन मनाकर अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


मंदिरों के शहर जम्मू में पहली बार आईं कोयल ने कहा कि कोई युवा अगर माडलिंग, इंजीनियरिंग, डाक्टर या अभिनय के क्षेत्र में जाना चाहता है तो वह अपने मन की बात सुने। मन से ही किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने में मजबूती मिलती है। राणा ने बताया कि वह भी खुद में क्या हैं, उसे ढूंढ रही हैं। इसके लिए ट्रेवल करने के साथ सामाजिक बदलाव के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा अगले एक-दो दिन में गुलमर्ग में बर्फबारी का मजा लूटने जा रही हैं। दिल्ली से यहां वह आयकर विभाग में कार्यरत अपने पिता से मिलने पहुंची हैं। मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी राणा ने कहा कि देश में सफाई अभियान को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को अहम भूमिका निभानी चाहिए। वे अपने आसपास के वातावरण में जागरूकता को बढ़ावा दें।

उन्होंने नेत्रहीन छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दृष्टिहीन लोग खुद को समाज से अलग न समझें। वे नेत्र वाले लोगों से भी ज्यादा खूबसूरत काम कर सकते हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। नोटबंदी का भारतवासियों ने समर्थन किया है।


जम्मू-कश्मीर के बारे में अक्सर हिंसा से जोड़कर सुना था, लेकिन यहां आकर ऐसा नहीं लगा है। जम्मू में शांतिपूर्ण माहौल है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही नेत्रहीन लोगों के मसीहा कहे जाने वाले लुइस ब्रेली का जन्मदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed