{"_id":"5ecb4d3cc00200659f7f5ae8","slug":"market-will-open-in-city-of-taj-mahal-after-lockdown-4-0","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 4.0 के बाद खुलेंगे ताजनगरी के बाजार, डीएम ने दिए यह निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 4.0 के बाद खुलेंगे ताजनगरी के बाजार, डीएम ने दिए यह निर्देश
Mon, 25 May 2020 10:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 25 May 2020 10:21 AM IST
सार
डीएम ने कहा, दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ ही काम करेगा
विज्ञापन
आगरा के बाजार में चहल पहल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसे देहात में रोस्टर बनाकर बाजार खोले गए हैं, वैसे ही शहर में 31 मई के बाद खोले जाएंगे। डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि रोस्टर तैयार किया जाएगा। कपड़ा, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई सहित सभी दुकानों के खुलने के लिए अलग अलग दिन तय किए जाएंगे। दफ्तर भी खुलेंगे लेकिन इनमें 50 फीसदी स्टाफ ही काम करेगा।
आगरा में कोरोना मरीज अब कम मिल रहे हैं। ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। उपचाराधीन मरीज 90 से कम रह गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 31 मई तक स्थिति और सामान्य हो जाएगी। दूसरी ओर लॉकडाउन के आगे बढ़ने के भी संकेत नहीं मिले हैं। देहात में बाजार खोले ही जा चुके हैं।
संक्रमित ज्यादा होने के कारण शहर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। माना जा रहा है कि यह जल्द ही इससे बाहर आ जाएगा। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि स्थिति इसी तरह सामान्य रहती है तो 31 मई के बाद शहर में भी बाजार खुलेंगे। सावधानी बरतनी होगी। हैंडवॉश, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

बच्चे और बुजुर्ग नहीं जाएंगे
बाजारों में बच्चे और बुजुर्ग नहीं जाएंगे। इनके घर से निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। इनके संक्रमण की चपेट में जल्दी आने का खतरा रहता है। इस कारण इन्हें कोई छूट नहीं दी जाएगी।
जरूरी सामानों की दुकानें ज्यादा दिन खुलेंगी
किस दिन, क्या दुकान खुलेंगी, इसका रोस्टर बनाया जाएगा। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। जरूरत के सामान की दुकानों को सप्ताह में दो या तीन दिन भी खोला जा सकेगा। अन्य दुकानों को कम दिनों के लिए खोला जाएगा।
रेस्तरां से होम डिलीवरी ही होगी
रेस्टोरेंट भी खुलेंगे, लेकिन इनमें बैठकर खाने की सुविधा नहीं मिलेगी। सिर्फ होम डिलीवरी होगी। कंटेनमेंट जोन से बाहर यह अनुमति पहले ही दी जा चुकी है।
ग्रीन जोन होने का इंतजार
डीएम ने बताया कि नगर निगम का पूरा इलाका कंटेनमेंट जोन है। इसके ग्रीन जोन में बदलने का इंतजार है। जैसे ही एक्टिव केस 20 या उससे कम हो जाएंगे, शहर ग्रीन जोन में बदल जाएगा। देहात के 90 फीसदी इलाके पहले से ग्रीन जोन हैं। बाह, किरावली, एत्मादपुर, फतेहाबाद तहसील में रोस्टर से बाजार खुल रहे हैं।