{"_id":"5a1bd9014f1c1b86698be125","slug":"lady-blo-suspended-by-dm-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के डीएम ने महिला बीएलओ को किया निलंबित, जानें वजह..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के डीएम ने महिला बीएलओ को किया निलंबित, जानें वजह..
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ में निकाय चुनाव में बड़े पैमाने पर उजागर हुई मतदाता सूचियों की खामियों को डीएम कौशल राज शर्मा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने रविवार देर शाम बटलर पैलेस के मतदान केंद्र पर तैनात एक महिला बीएलओ को सत्यापन कार्य में शिथिलता बरतने का आरोपी मानते हुए निलंबित करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा उन्होंने मतदाता सूचियों के सत्यापन में गड़बड़ी बरतने के अन्य आरोपी बीएलओ के खिलाफ भी जल्दी कड़ी कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि बटलर पैलेस कॉलोनी के एक बूथ पर दर्ज 5128 मतदाताओं में से मात्र 12 सौ ने ही वोट किया।
इतना कम मतदान होने के कारण की जांच पर पता चला कि बीएलओ स्तर से मतदाताओं तक वोटर पर्ची ही नहीं पहुंचाई गई थी। इसे कार्य में घोर शिथिलता मानते हुए निलंबित किए जाने की संस्तुति कार्रवाई की गई है। वहींंआईजी रेंज जय नरायन सिंह ने बताया कि लोगों को निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा आदि से मतदान के लिए जाने की छूट थी। किसी भी स्थान पर पुलिस ने वाहन नहीं रोके। सोशल मीडिया व विभिन्न संस्थाओं ने नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया था। लखनऊ में मतदान बढ़ने की उम्मीद की गई थी, लेकिन मतदान का प्रतिशत काफी कम रहाजो चिंताजनक है।