फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu-srinagar highway repone for one way traffic

पांचवे दिन एकतरफा ट्रैफिक के लिए खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Mon, 21 Mar 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 21 Mar 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
jammu-srinagar highway repone for one way traffic
jammu-srinagar highway - फोटो : Amar Ujala

रियासत में पिछले कई दिनों से बारिश और बर्फबारी से आफत कम होने का नाम ले रही। बटोत के पास 50-60 फुट हिस्से में सड़क के बैठ जाने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे चार द‌िनों तक बंद रहा।

विज्ञापन


 सोमवार को बीआरओ ने जम्मू श्रीनगर को पांचवे द‌िन खोल द‌िया। फ‌िलहाल  जम्मू-श्रीनगर हाईवे को एकतरफा आवाजाही के ल‌िए खोला गया है। प्रशासन पहले हलके वाहनों को रवाना कर रहा है।
विज्ञापन


भूस्खलन प्रभावित बटोत इलाके में दर्जनभर मकानों को नुकसान पहुंचा है। एसएसपी हाईवे संजय कोतवाल के अनुसार बटोत, रामबन और बनिहाल के बीच रुक रुक कर हो रही बारिश से हाईवे को पूरी तरह से बहाल नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी बड़ी संख्या में ट्रक और यात्री वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। बारिश और बर्फबारी से राज्य के सभी स्थानों पर दिन के पारे में 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम के साफ रहने की संभावना है।

पीर पंजाल और मुगल रोड से सटे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। 

jammu-srinagar highway repone for one way traffic

बटोत में भूस्खलन से वार्ड एक में चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दरारें आने पर सात मकानों को खाली कराया गया है। तीन अन्य मकान टूटने के कगार पर हैं। रामबन और पंथाल के बीच भी भूस्खलन से हाईवे को नुकसान पहुंचा है। गुलमर्ग में रविवार को 10 इंच बर्फ गिरी। पीर पंजाल और मुगल रोड से सटे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। 

चिनैनी, रामबन, किश्तवाड़ सहित घाटी के कई पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई। जिला राजोरी की बुद्धल, दरहाल, थन्ना मंडी और कोटरंका तहसीलों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण गांदरबल के वनियारम-वंगाथ गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed