फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jaish plan to attack in jammu, alert in jammu

J&K: खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट, जम्मू को निशाना बनाने की फिराक में जैश

Sun, 28 Jan 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sun, 28 Jan 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
jaish plan to attack in jammu, alert in jammu
जम्मू में हमले की फिराक में हैं जैश आतंकी - फोटो : File Photo

मंदिरों के शहर जम्मू में पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह सारी कवायद 26 जनवरी के पहले खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर की गई है, जिसमें कहा गया था कि जैश के आतंकी घाटी के साथ ही जम्मू को भी निशाना बना सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी सूचना से इनकार किया है, लेकिन अलर्ट जारी करने की बात कही है। सभी प्रमुख स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों को 26 जनवरी के पहले सूचना मिली थी कि जैश ए मोहम्मद के तीन से चार आतंकी जम्मू संभाग में हैं।
विज्ञापन


यह जम्मू और इसके आसपास के इलाकों में फिदायीन हमला कर सकते हैं। जम्मू का रघुनाथ मंदिर और बावे मंदिर इनके निशाने पर हो सकता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जम्मू शहर में दो बार धमाके करने संबंधी धमकी भरे पत्र पुलिस के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पत्रों की सच्चाई अब तक पता नहीं चल पाई है। एक पत्र आईएसआईएस के नाम से आया था। जम्मू के नगरोटा में जैश के आतंकी सैन्य कैंप पर हमला भी कर चुके हैं। ऐसे में इस सूचना के बाद पुलिस किसी लापरवाही के मूड में नहीं है। 


ऐसी कोई पुख्ता सूचना पुलिस के पास नहीं है। बावजूद इसके हम गंभीर हैं। सभी जगह अलर्ट जारी किया गया है। पूरे तथ्यों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। - विवेक गुप्ता, एसएसपी जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed