{"_id":"59b8e08d4f1c1bf97f8b6922","slug":"j-k-udhampur-traffic-resume-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
पुल क्षतिग्रस्त होने से लगी वाहनों की लम्बी कतार
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर मोड़ इलाके में सोमवार की शाम चार बजे एक बड़ी पस्सी के गिरने और पुल के क्षतिग्रस्त होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जिसे अस्थायी मरम्मत के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से पुलिस, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और आधे घंटे के अदंर ही हाईवे से मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त पुल को ठीक करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया था। जिसके बाद क्षतिग्रस्त हुए पुल को अस्थायी मरम्मत करने के बाद मंगलवार शाम चार बजे हाईवे को वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कई यात्री जान जोखिम में डाल कर पस्सी के मलबे के ऊपर से गुजर कर दूसरी तरफ पहुंचे। हाईवे बंद होने से जम्मू की तरफ से घाटी जाने वाले वाहनों को जखैनी चौक उधमपुर में रोक दिया गया था।जिससे वाहनें की लम्बी कतार भी देखने को मिली।
विज्ञापन