{"_id":"68db867d805b7a10a70e5a5d","slug":"innocent-child-missing-at-home-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दूध विक्रेता का दो साल का बेटा लापता, अपहरण की आशंका, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दूध विक्रेता का दो साल का बेटा लापता, अपहरण की आशंका, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 30 Sep 2025 12:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:58 PM IST
सार
सूरज के लापता होने से मां का रो- रोकर बुरा हाल है। दो दिन से घर में खाना तक नहीं बना है। एक माह पहले ही राजू सिंह की पत्नी ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। नए मेहमान के घर आने से घर में खुशियों का माहाैल था, लेकिन सूरज के लापता होने से घर में परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
लापता बालक
- फोटो : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गांधी पार्क क्षेत्र के अचल ताल स्थित द्वारिकापुरी से 29 सितंबर सुबह घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा दूध विक्रेता का दो साल का बेटा लापता हो गया। परिजनों ने बालक के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही डॉग स्क्वाड की मदद से बालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव भदरोई निवासी दूध विक्रेता राजू सिंह बघेल अचल ताल स्थित द्वारिकापुरी में उमेश चौधरी के मकान में किराये पर रहते हैं। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह दो साल का बेटा सूरज घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। अचानक खेलते-खेलते गायब हो गया। काफी देर तक जब बालक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि बालक के अपहरण की आशंका का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह परमार के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें बालक की तलाश में जुटी हुई है। आस-पास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मां का रो-रोकर बुरा हाल, दो दिन से नहीं बना खाना
सूरज के लापता होने से मां का रो- रोकर बुरा हाल है। दो दिन से घर में खाना तक नहीं बना है। एक माह पहले ही राजू सिंह की पत्नी ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। नए मेहमान के घर आने से घर में खुशियों का माहाैल था, लेकिन सूरज के लापता होने से घर में परिजन बेहाल हैं। उधर, पुलिस ने नगर निगम के सफाई कर्मियों की मदद से नाले व नालियों के अलावा सीवर लाइन की भी सफाई कराई, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।