हरियाणा की बड़ी खबरें: बहादुरगढ़ में हादसा-पंजाब की तीन महिला प्रदर्शनकारियों की मौत, कनीना सामूहिक दुष्कर्म कांड में तीन आरोपी दोषी करार
बहादुरगढ़ में शुक्रवार सुबह एक बड़े हादसे में पंजाब की तीन महिला किसानों की मौत हो गई। ये महिलाएं मानसा की रहने वाली हैं, जो पंजाब से प्रदर्शन में शामिल होने आई थीं। डिवाइडर पर बैठी थीं कि एक डंपर ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, नारनौल के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म कांड में शामिल तीन आरोपियों को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। शुक्रवार को सजा का एलान होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में पहली बार अब खेतों में खड़ी फसलों को ड्रोन से खाद दी जाएगी। इसकी शुरुआत हरियाणा के करनाल से होगी। इसमें इफको द्वारा विश्व में पहली बार निर्मित तरल उर्वरक नैनो यूरिया का छिड़काव ड्रोन से किया जाएगा। यह ड्रोन खाद मिले पानी को लेकर सिर्फ 10 मिनट में एक एकड़ फसल पर स्प्रे करेगा। इसे एक स्थान पर बैठकर पांच किलोमीटर परिधि में खेतों पर खाद का स्प्रे किया जा सकेगा। ड्रोन यदि ऑटोमेटिक मोड पर है, तो जितना रकबा उसमें अंकित किया जाएगा, उतने रकबे में स्प्रे करके वापस लौट आएगा। इससे किसान का समय, जल एवं धन की भी बचत होगी। इसके अलावा उत्पादन बेहतर मिलेगा। इफको ने ड्रोन से खाद स्प्रे की अनुमति सरकार से प्राप्त कर ली है। अब ड्रोन को कोई भी किसान, संस्था आदि इफको की मदद से खरीद सकती है। ड्रोन विशेषज्ञ डॉ. शंकर गोयनका ने बताया कि आमतौर पर किसानों को प्रति एकड़ करीब 100 लीटर पानी में 500 मिली नैनो यूरिया मिलाकर स्प्रे करना पड़ता है, जिसमें करीब एक घंटा लगता है, लेकिन ड्रोन स्प्रे में एक एकड़ में सिर्फ 250 मिली नैनो यूरिया, 10 लीटर पानी मिलाना होगा और सिर्फ 10 मिनट में स्प्रे हो जाएगा व पूरे पौधे भी भीग जाएंगे। पढ़ें अन्य खबरें...
Bahadurgarh accident: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की तीन महिला प्रदर्शनकारियों को डंपर ने कुचला, मौत
तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की डंपर से कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। सभी महिलाएं मानसा की निवासी थीं। गुरुवार सुबह करीब 6.15 बजे यहां कुछ महिलाएं और पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पंजाब जाना था। महिलाएं डिवाइडर पर बैठी थीं कि तेज गति से आए डंपर ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर जांच के लिए झज्जर के एसपी वसीम अकरम पहुंचे और किसानों से मामले को लेकर बात की। ...पढ़ें विस्तृत खबर
कनीना सामूहिक दुष्कर्म कांड: कोचिंग पर गई छात्रा से दरिंदगी के तीन मुख्य आरोपी दोषी करार, पांच बरी
नारनौल जिले के कनीना के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में एडिशनल सेशन जज मोना सिंह की अदालत ने वीरवार को तीन मुख्य आरोपियों मनीष, पंकज व नीशु को दोषी करार दिया है। बाकी पांच अन्य आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। तीन दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी। पीड़ित पक्ष की तरफ अधिवक्ता करण सिंह यादव ने निःशुल्क केस की पैरवी की थी। बता दें कि 12 सितंबर 2018 को पीड़िता अपने पिता के साथ स्कूल बस में सवार होकर कोचिंग के लिए आई थी। ...पढ़ें विस्तृत खबर
पानीपत में वारदात: नौल्था गांव में भैंस चराने गए 76 वर्षीय बुजुर्ग की डंडों से पीट-पीटकर हत्या
पानीपत के गांव नौल्था मैं भैंस चराने गए 76 वर्षीय बुजुर्ग की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो बुजुर्ग का शव माइनर नंबर-9 के पास वीरवार सुबह पड़ा मिला। सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। गांव नौल्था निवासी सागर ने बताया कि उसके दादा सेवाराम (76) बुधवार सुबह 9 बजे भैंस चराने के लिए निकले थे, लेकिन शाम 5 बजे तक वह घर नहीं लौटे। उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन दादा का कोई सुराग नहीं लगा। ...पढ़ें विस्तृत खबर
पानीपत: अंतरजातीय विवाह से खफा होकर नए साल पर की थी जीजा की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
पानीपत में बहन के अंतरजातीय विवाह करने से खफा सगे और ममेरे भाई ने जीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीषा बत्रा की अदालत ने सगे भाई विजय उर्फ छोटा और ममेरे भाई पवन को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोनों को चार-चार साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। पीड़ित पक्ष की पैरवी सरकार की तरफ से जिला न्यायवादी राजेश कुमार चौधरी और सहायक जिला न्यायवादी अरविंद शर्मा ने की। ...पढ़ें विस्तृत खबर
ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव: हलके के बड़े गांवों के सरपंचों की चौधर तय करेगी चंडीगढ़ की राह
सिरसा जिले में ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता पहले से ही अपना मन तय कर चुके हैं। अपने तय एजेंडे के अनुसार ही वोट डालेंगे। गांव में मतदाता दिनभर पार्टियों का प्रचार सुनते रहते हैं। अपने प्रतिद्वंद्वी नेता की सभा में भी शामिल होते हैं। उनके भाषण सुनकर अपने नेताओं को फीडबैक दे रहे हैं। इस चुनाव में सरपंची के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अहम भूमिका रहेगी। सरपंचों के पास अपना व्यक्तिगत वोट बैंक है। अब वह अपना वोट बैंक किस तरह से और कितना ट्रांसफर करा सकेंगे, यह समय बताएगा। ...पढ़ें विस्तृत खबर