फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Elderly man beaten to death with sticks in Naultha village of Panipat

पानीपत में वारदात: नौल्था गांव में भैंस चराने गए 76 वर्षीय बुजुर्ग की डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Thu, 28 Oct 2021 03:33 PM IST
प्रमोद कुमार आशु गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
आशु गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 28 Oct 2021 03:33 PM IST
सार

पानीपत के गांव नौल्था में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। माइनर के पास मिला खून से लथपथ हालत में शव मिला है। बुजुर्ग भैंसों को चराने गया था। इसराना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुजुर्ग का शव सुबह परिजनों ने देखा। घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई थी। डाहर के एक ग्रामीण ने भैंसों के संबंध में सूचना दी।

विज्ञापन
Elderly man beaten to death with sticks in Naultha village of Panipat
हत्या की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के गांव नौल्था मैं भैंस चराने गए 76 वर्षीय बुजुर्ग की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो बुजुर्ग का शव माइनर नंबर-9 के पास वीरवार सुबह पड़ा मिला। सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। गांव नौल्था निवासी सागर ने बताया कि उसके दादा सेवाराम (76) बुधवार सुबह 9 बजे भैंस चराने के लिए निकले थे, लेकिन शाम 5 बजे तक वह घर नहीं लौटे। उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन दादा का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो।


ये भी पढ़ें-Bahadurgarh accident: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की तीन महिला प्रदर्शनकारियों को डंपर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


खून से बुरी तरह लथपथ मिले
रात 8 बजे गांव डाहर से एक ग्रामीण ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि गांव नौल्था की तरफ से 6 भैंसें आई हैं। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे, तो भैंस उन्हीं की मिली। जिसके बाद उन्होंने सर्च अभियान को तेज कर दिया। गांव के 40 से अधिक लोगों ने मिलकर खेत, जोहड, चौपाल हर जगह तलाश किया। इसी बीच सुबह करीब 8:30 बजे माइनर नंबर-9 के पास दादा एक खेत में खून से लथपथ हालत में पड़े हुए मिले।

भैंस लूट की कोशिश की आशंका
सागर ने बताया कि दादा के सिर पर बेरहमी से डंडों से हमला किया गया है। गहरी चोट लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने दादा की जेब की तलाशी ली, तो जेब में रुपए से सकुशल मिले। जबकि पास में जूते और टूटी हुई दादा की घड़ी मिली। एक भैंस के पैर में चोट लगी है। हत्या किसने की है, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन आशंका है कि भैंस लूट गिरोह ने उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया है। सेवाराम के इकलौते बेटे अरविंद (40) की 1 साल पहले हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है। अब परिवार में सेवाराम की पत्नी लाजवंती, अरविंद की पत्नी बबली और पोता सागर ही हैं।  

ये भी पढ़ें-DAP Fertilizer Shortage: अंबाला में डीएपी को लेकर किसानों में मारामारी, कई घंटे कतार में लगने के बाद खाली हाथ लौटे

मृतक सेवाराम के पोते के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जल्द हत्या की वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
-दीपक कुमार, इसराना थाना प्रभारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed