{"_id":"574fe1c64f1c1baa48109957","slug":"haryana-daughter-nidhi-mahla-got-international-award-of-best-actress-for-movie-pagri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए कर रही बेटी अमेरिका में चमकी, बेस्ट अभिनेत्री का इंटरनेशनल अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए कर रही बेटी अमेरिका में चमकी, बेस्ट अभिनेत्री का इंटरनेशनल अवॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
पगड़ी मूवी की मुख्य अदाकारा निधि महला को इंटरनेशनल अवार्ड
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा की बेटियां अमेरिका में भी लोहा मनवाने लगी हैं। बीए कर रही बेटी को अमेरिका में बेस्ट एक्ट्रेस का इंटरनेशनल अवार्ड मिला। हरियाणा के हिसार की बेटी निधि महला को अमेरिका में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का इंटरनेशनल अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा को पहचान दिलाने वाली और दो नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म पगड़ी दी ऑनर के लिए दिया गया। निधि फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही है।
निधि को इंडिपोसिबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एंड स्क्रीन प्ले कॉम्पीटिशन में इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इस फिल्म फेस्टिवल में 23 देशों की फिल्में शामिल हुई थीं। फिल्म की इस सफलता के बारे में बताते हुए निर्देशक और लेखक राजीव भाटिया ने बताया कि निधि की यह पहली फिल्म है और उसने बहुत मेहनत से फिल्म में अपना किरदार निभाया है।
उसने बहुत ही संजीदगी और सादगी के साथ फिल्म में एक्टिंग की है। उन्होंने बताया कि निधि हिसार के एफसी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं। पगड़ी के निर्देशक ने बताया कि पगड़ी फिल्म को इससे पहले दो नेशनल अवॉर्ड और चार इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। साथ ही फिल्म का 25 नेशनल और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अधिकारिक रूप से चयन हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह पहली हरियाणवी फिल्म है, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि फिल्म हिसार के इलाइट सिनेमा में लगातार छह सप्ताह से लगी हुई है और फिल्म को लोगों का प्यार मिल रहा है, साथ ही फिल्म की कई जगहों पर स्पेशल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।