फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Board of School Education has released Result of Class 12th 

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड: 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक

Mon, 26 Jul 2021 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Jul 2021 03:39 PM IST
सार

भिवानी बोर्ड ने यह रिजल्ट 30:10:60 फार्मूले पर जारी किया है। इसके तहत 30 प्रतिशत अंक 10वीं कक्षा के आधार पर, 10 प्रतिशत अंक 11वीं कक्षा के आधार पर और 60 प्रतिशत अंक स्कूल की मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Haryana Board of School Education has released Result of Class 12th 
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 30:10:60 के फार्मूले के आधार पर सोमवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। बिना परीक्षा दिए सभी पास हो गए हैं, 13503 विद्यार्थियों के 95 से 99 फीसदी तक अंक आए हैं। हालांकि दस्तावेज साफ नहीं होने के कारण 4714 विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया है। बोर्ड ने नियमित, कंपार्टमेंट और स्वयंपाठी विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया है। ओपन से आवेदन करने वाले बच्चे इसमें शामिल नहीं हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा अप्रैल में आयोजित करवाई जानी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं नहीं करवाई जा सकीं। शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ये परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों का परिणाम 30:10:60 के फार्मूले पर निर्धारित किया गया है। इसमें 30 प्रतिशत अंक 10वीं कक्षा के, 10 प्रतिशत अंक 11वीं कक्षा के और 60 प्रतिशत अंक विद्यालयों द्वारा दिए जाने वाले आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है।
विज्ञापन


कंपार्टमेंट परीक्षार्थियों का परिणाम प्राप्त अन्य उत्तीर्ण विषयों के अंकों का औसत निकालते हुए घोषित किया है। परीक्षा परिणाम में कोई गलती न हो, इसलिए विद्यालयों द्वारा अपलोड अंकों को जिलावार दो-दो बार जांचकर निर्धारित फार्मूला अनुसार परिणाम तैयार किया गया है। इस अवसर पर बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद और उपाध्यक्ष वीपी यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


221263 विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (नियमित) परीक्षा के कुल 227585 में से 221263 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें 114416 छात्र और 106847 छात्राएं हैं। स्वयंपाठी परीक्षा के कुल 5,605 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया है, इनमें 3893 छात्र एवं 1782 छात्राएं हैं। 4714 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम होल्ड किया गया है। 

अंक सुधार के लिए लेंगे परीक्षा
सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2021 के लिए जिन परीक्षार्थियों द्वारा आंशिक विषय अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय के लिए आवेदन किया था, उन सभी को बोर्ड की आगामी परीक्षा में बिना शुल्क के प्रविष्ट होने की अनुमति दी जाएगी। यदि कोई परीक्षार्थी घोषित हुए परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह बोर्ड की आगामी परीक्षा में शामिल हो सकता है।

15 दिन का जारी किया नोटिस
जिन विद्यार्थियों का अंक मिलान सही नहीं हुआ या दस्तावेज साफ नहीं हैं, उनको 15 दिन का नोटिस जारी किया है। लंबित परिणाम का निर्णय/सत्यापन करवाने के उपरांत परिणाम जारी किया जाएगा। यदि विद्यालय तीन माह के अंदर निर्णय करवाने में असफल रहता है तो परीक्षार्थी का परिणाम रद्द कर दिया जाएगा।

1500 विद्यार्थियों का रिजल्ट रद्द

स्कूलों द्वारा नाम काटे जाने के कारण हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने लगभग 1500 विद्यार्थियों का रिजल्ट रद्द कर दिया है। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि स्कूल में अनुपस्थित रहने या अन्य कारणों से जिन विद्यार्थियों का नाम स्कूल से कट गया था, उनका रिजल्ट रद्द कर दिया गया है।

13503 विद्यार्थियों के 95 से 99 फीसदी अंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं कक्षा के परिणाम के अनुसार 13503 विद्यार्थियों को 95 से 99 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं 49233 विद्यार्थियों को 90 से 94 प्रतिशत अंक मिले हैं। 

  •    प्रतिशत    विद्यार्थी संख्या
  • 95 से 99 प्रतिशत    13503
  • 90 से 94 प्रतिशत    49233
  • 80 से 89 प्रतिशत    127160
  • 70 से 79 प्रतिशत    29944
  • 60 से 69 प्रतिशत    1103
  • 50 से 59 प्रतिशत    190
  • 40 से 49 प्रतिशत    69
  • 33 से 39 प्रतिशत पाने वाले   61
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed