फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GS Bali and Sudhir Sharma Political war on Social Media now.

सोशल मीडिया पर पहुंची सरकार के दो बड़े मंत्रियों की सियासी जंग

Wed, 28 Dec 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 28 Dec 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
GS Bali and Sudhir Sharma Political war on Social Media now.

हिमाचल के पड़ोसी विधानसभा क्षेत्रों के मंत्री सुधीर शर्मा और जीएस बाली के बीच चल रही राजनीतिक लड़ाई अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। धर्मशाला में राहुल गांधी की रैली में भारी भीड़ जुटाने के बाद शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने आमिर खान की दंगल फिल्म का डायलॉग भेड़ की हाहाकार के बदले शेर की दहाड़ है प्यारे ट्वीट किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुधीर शर्मा ने बाली पर ट्वीट के जरिए परोक्ष रूप से हमला किया है। धर्मशाला रैली के बाद जीएस बाली ने आरोप लगाया था कि उन्हें मंच पर जाने से रोका गया था। कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद मंच पर आसीन नेताओं की लिस्ट में उनका नाम नहीं था। उन्होंने इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाकर अप्रत्यक्ष रूप से सुधीर शर्मा पर निशाना साधा था।
विज्ञापन


बाकायदा प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस घटना की जांच की मांग की थी। इसी बीच सुधीर शर्मा ने ट्वीट कर बाली पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है। वहीं, सुधीर के ट्वीट के बाद बाली के समर्थकों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं बाली के समर्थक मनोज मेहता ने सुधीर के ट्वीट का जवाब देते हुए अपने फेसबुक पेज पर एक कविता पोस्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए किसने क्या कहा

GS Bali and Sudhir Sharma Political war on Social Media now.

मनोज मेहता ने कविता का टाइटल मेमना खुद को शेर है पुकारता दिया है। मनोज मेहता ने इस कविता के जरिए परोक्ष रूप से सुधीर शर्मा को उनके ट्वीट का जवाब दिया। मनोज मेहता ने इस कविता में गंभीर टिप्पणियां की हैं। इससे पहले बाली के समर्थकों ने सीपीएस नीरज भारती पर भी सोशल मीडिया पर शब्दों का हमला बोला था।

वहीं, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा - मैंने जो ट्वीट किया है, ये दंगल पिक्चर का गाना है। उसे देखने के बाद लिखा है। ये मैंने किसी पर नहीं लिखा है। परिवहन मंत्री जीएस बाली संपर्क साधा गया तो उन्होंने मैसेज भेजा कि वे अभी बात नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed