फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   groupism Dominate in himachal congress party

गुटबाजी के रथ पर निकली कांग्रेस की सवारी, भाजपा के गढ़ पर चढ़ाई से पहले फूटी चिंगारियां

Sun, 12 Aug 2018 12:52 PM IST
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 12 Aug 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
groupism Dominate in himachal congress party

पिछले पच्चीस वर्षों से भाजपा के गढ़ के रूप में स्थापित हमीरपुर लोकसभा सीट पर चढ़ाई के मकसद से कांग्रेस ने अपना सियासी रथ तैयार तो कर लिया है। लेकिन गुटबाजी की जंजीरों में जकड़े इस रथ के पहिये आगे नहीं खिसक पा रहे।

विज्ञापन


कांग्रेस में खेमेबाजी का ताजा उदाहरण शनिवार को ऊना में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में देखने को मिला जब पार्टी से निष्कासित एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता को उसके समर्थकों सहित निर्वाचित विधायक के समर्थकों ने धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, विधायक रायजादा और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री में इस प्रकरण को लेकर पार्टी प्रभारी की मौजूदगी में बहसबाजी भी हो गई। कांग्रेस के इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भीड़ तो जुटी लेकिन आपसी कलह ने माहौल खराब कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पहले से ही अलग-अलग खेमों में बंटी हुई

groupism Dominate in himachal congress party

गौर हो कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पहले से ही अलग-अलग खेमों में बंटी हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश अग्निहोत्री व कुलदीप कुमार जहां वीरभद्र समर्थक हैं, वहीं पहली बार विधानसभा में निर्वाचित होकर आए सतपाल रायजादा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खु के प्रबल समर्थक माने जाते हैं।

इस प्रकरण के बाद मुकेश अग्निहोत्री को मंच पर आकर स्थिति संभालनी पड़ी। गुटबाजी के ताजा घटनाक्रम से जहां कांग्रेस की किरकिरी हुई वहीं, लोकसभा चुनावों से पूर्व ही बड़े नेताओं के बीच की रार भी मुखर होने लगी है। हमीरपुर संसदीय सीट पर पिछले 25 वर्षों से लगातार भाजपा का कब्जा है।

तीन बार अनुराग ठाकुर तो इससे पूर्व प्रो. प्रेम कुमार धूमल व सुरेश चंदेल लगातार भाजपा की सीट पर काबिज रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए इस सीट पर भाजपा से मुकाबला इतना आसान नहीं माना जा रहा। 

पार्टी एकजुट, मनमुटाव सामन्य बात : मुकेश

groupism Dominate in himachal congress party

शनिवार को हुए कांग्रेस सम्मेलन में भी कई नेताओं ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर लोकसभा सीट को लेकर अपनी दावेदारी जताई। गगरेट से लगातार तीन बार विधायक रहे राकेश कालिया भी अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी दावेदारी जताने से नहीं चूके।

उन्होंने प्रदेश प्रभारी के समक्ष पूर्व में हुई अपनी जीत में वोटों के गणित का हिसाब रखा। कुल मिलाकर भाजपा से मुकाबले को पहले कांग्रेस को गुटबाजी की खाई को पाटना होगा। 

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि कांग्रेस पार्टी न केवल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बल्कि पूरे प्रदेश में एकजुट है। कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव सामान्य व स्वाभाविक है।

हर पार्टी के बीच यह चलता है। पार्टी से जो लोग निष्कासित हैं या नाराज हों, उनसे अलग से बात की जाएगी। कांग्रेस एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed