{"_id":"588c59e54f1c1b380fcf6274","slug":"give-your-suggestion-on-shimla-smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए शिमला के लोगों में उत्साह, 15 हजार ने दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए शिमला के लोगों में उत्साह, 15 हजार ने दिए सुझाव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 Jan 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम के कर्मचारी सभी वार्डों में घर-घर जाकर नागरिक प्रतिक्रिया फार्म भरवा रहे हैं। लोगों से स्मार्ट सिटी को लेकर व्यक्तिगत सुझाव मांगे जा रहे हैं। मौजूदा समय में करीब 15 हजार शहरवासियों ने यह फार्म भरे हैं और अपने सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर, मेसेज और एमसी की वेबसाइट पर अभी भी लोग राय दे रहे हैं। 30 मार्च तक सुझाव लिए जाएंगे। सबसे अच्छा सुझाव देने वाले को नगर निगम इनाम देगा। मार्च के अंत तक नगर निगम स्मार्ट सिटी की फाइनल प्रपोजल केंद्र सरकार को सौंपेगा। इसके लिए एनजीओ और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से भी राय ली गई है।
विज्ञापन
शहरवासी की बढ़ रही है प्रतिभागिता
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहरवासियों से राय ली जा रही है। 15 हजार से ज्यादा लोगों ने नागरिक प्रतिक्रिया फार्म भरे हैं और प्रतिक्रिया दी है। लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। - प्रशांत सरकैक, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम शिमला
विज्ञापन