फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four home guard of himachal got president medal

सूबे के चार होमगार्ड जवानों को राष्ट्रपति होमगार्ड मेडल, तीन को पुलिस अवार्ड

Fri, 26 Jan 2018 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 26 Jan 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
 four home guard of himachal got president medal

हिमाचल के चार जवानों को राष्ट्रपति होमगार्ड और सिविल डिफेंस मेडल के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति होमगार्ड और सिविल डिफेंस मेडल भी घोषित कर दिए हैं।     

विज्ञापन


इनमें कंपनी कमांडर रमेश चंद शर्मा, कंपनी कमांडर सोहन लाल ठाकुर, प्लाटून हवलदार रण बहादुर और होमगार्ड जय नंद शामिल हैं। इन सभी जवानों को प्रदेश के राज्यपाल अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। प्लाटून कमांडर रण बहादुर वर्तमान में प्रदेश सचिवालय में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


इन्होंने सचिवालय में हुई अग्निकांड की घटना पर समय रहते काबू पाया था। इसके अलावा कई साल पहले लक्कड़ बाजार में हुई बरसात के कारण पुलिस चौकी ढहने की घटना पर फौरन कार्रवाई करते हुए लोगों की जान बचाई थी। जिला शिमला के कुमारसैन से संबंध रखने वाले रण बहादुर माक ड्रिल में भी अव्वल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदेश पुलिस विभाग के तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को इस वर्ष सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अवार्ड से नवाजा जाएगा। इनमें डीएसपी सुनील नेगी, हेड कांस्टेबल रंजना और ऑनरेरी हेड कांस्टेबल पन्ना लाल का नाम शामिल हैं। तीनों पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतरीन सेवाओं के लिए ये अवार्ड दिया जा रहा है। 

कांगू के चमन को पीएम  मोदी देंगे पुलिस मेडल

 four home guard of himachal got president medal

जिला मंडी की कांगू पंचायत के चमनलाल शर्मा को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदान पुलिस मेडल से सम्मानित करेंगे। वे सीबीआई दिल्ली में बतौर सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

चमनलाल शर्मा के सराहनीय और अभूतपूर्व कार्यों के बाद पुलिस मेडल के लिए उनको चयनित किया गया है। चमन लाल को पुलिस मेडल मिलने के सूचना से उनके घर और गृह पंचायत में जश्न का माहौल है। उनके पुत्र अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मेडल मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed