गोरखपुर जिले से होकर बहने वाली राप्ती और रोहिन नदी का जलस्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। यहां बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। ऐसे में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जिले के हरैया स्थित भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूट गया। जिससे भरवलीया गांव से संपर्क टूट गया, जबकि ग्राम सभा बसावनपुर सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बांध टूटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं राप्ती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बरही से मोतीराम अड्डा की तरफ जा रही सड़क पर पानी चढ़ गया है।
2 of 8
गोरखपुर: कालेसर।
- फोटो : अमर उजाला।
नौसड़ से आगे कोलिया के पास रिसाव अधिक हो रहा है। ऐसे में कालेसर से गोरखपुर की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। बड़े वाहनों को टोल प्लाजा की तरफ से निकाला जा रहा है।
3 of 8
गोरखपुर: गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं नौसढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाढ़ का असर इस कदर होने लगा है कि बिना चलाए ही हैंडपंप और बोरिंग पानी फेंक रहा है। बताया जा रहा है कि इसलिए हो रहा है क्योंकि बाढ़ के कारण जलस्तर बहुत बढ़ गया है।
इसे भी पढ़ें- बाढ़ पीड़ितों का दर्द: एक समय भोजन कर वक्त गुजार रहे लोग
4 of 8
गोरखपुर: गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
एकला बांध कई जगह कट चुका है लेकिन इधर किसी भी जिम्मेदार की नजर नहीं जा रही है। अगर इसी तरह से नदी बढ़ती रही तो यहां का बांध भी टूट सकता है।
इसे भी पढ़े- बस्ती-गोरखपुर मंडल में आफत की बाढ़: डरा रहा है राप्ती, रोहिन और सरयू नदियों का जलस्तर
5 of 8
गोरखपुर:राप्ती नदी।
- फोटो : अमर उजाला।
राप्ती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। तेजी से बढ़ रहे पानी से दोआबा क्षेत्र के 52 गांव के लोग अपने- अपने मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थान पर पलायन करने लगे हैं। वहीं नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बरही मोतीराम अड्डा रोड पर पानी चढ़ गया है। धीरे- धीरे रास्ते पर पानी बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें- तस्वीरें: जल तांडव की तरफ बढ़ी राप्ती नदी, 1998 जैसी बाढ़ की आ सकती है नौबत