{"_id":"626d1807eb7be9732a439004","slug":"fire-in-private-school-bus-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: जम्मू के स्कूल में खड़ी बस में भड़की आग, छात्रों और शिक्षकों में हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: जम्मू के स्कूल में खड़ी बस में भड़की आग, छात्रों और शिक्षकों में हड़कंप
Sat, 30 Apr 2022 04:36 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 04:36 PM IST
सार
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बस परिसर में खड़ी थी। इस दौरान उससे धुंआ उठने लगा। बस में आग लगने पर उसे तुरंत बुझा लिया गया।
विज्ञापन
जम्मू के एक स्कूल बस में लगी आग
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जम्मू स्थित एक निजी स्कूल बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस स्कूल परिसर में खड़ी थी। इस बीच उससे अचानक धुंआ उठने लगा। इसके बाद कुछ ही देर में उस पर आग भड़क उठी। इससे पूरी बस जल गई। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक बस में आग लगने की सूचना के बाद उसे तुरंत स्टॉप ने बुझा लिया था। स्कूल के अंदर सभी छात्र और शिक्षक सुरक्षित है।
विज्ञापन
उधर, रियासी जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्रामोड़, माड़ी, ज्योतिपुरम तथा सलाल के जंगलों में लगी आग ने जमकर तबाही मचाई। इससे लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा। उधर, ग्रामीण क्षेत्र पौंसली में भी आग लगने की घटना हुई। यहां आग ने एक कच्चे मकान को चपेट में ले लिया। यहां जानवरों में बाड़े में आग लगी थी।
विज्ञापन
यहां एक मवेशी की मौत हो गई। वीरवार दोपहर से ही पहाड़ियों पर से धुआं निकल रहा था। देर शाम के बाद लपटें साफतौर पर दिखाई देने लगीं। तेज हवा चलने पर आग तेजी से फैली। रात दस बजे के करीब जंगल में दूर तक फैल चुकी थी। बताया जाता है कि एक समय पर आग की लपटें माड़ी में रिहायशी इलाके तक पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के वाहन ने आग को बुझाया। सूचना पर जिला वन अधिकारी ज्योत्सना सरकार आदि भी पहुंचे। देर रात तक आग को बुझाने का काम जारी था। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अगर किसी ने जंगल में आग लगाई होगी तो उस पर कार्रवाई होगी। शुक्रवार दोपहर को भी जंगल से धुआं उठते देखा गया।