{"_id":"5a0829524f1c1bce408b6236","slug":"father-requested-p-m-and-foreign-minister-to-find-his-missing-child","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चे पर छाया आतंकी साया, पिता ने पीएम मोदी और सुषमा स्वराज को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे पर छाया आतंकी साया, पिता ने पीएम मोदी और सुषमा स्वराज को लिखा पत्र
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के अब्दुलकलामनगर मोहल्ले से साढ़े चार महीने पहले गुम हुए किशोर को तलाशने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। परिजन उसके आतंकी संगठन के कब्जे में होने की आशंका जताई जा रही है। किशोर के पिता ने प्रधानमंत्री, विदेशमंत्री को डाक से पत्र भेजकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उसका पुत्र सुदीप शर्मा साढ़े चार माह से लापता है
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
पुखरायां के अब्दुलकलाम नगर निवासी उदयसिंह ने बताया कि वह निशक्त है। उसका पुत्र सुदीप शर्मा (14) साढ़े चार माह से लापता है। उसकी तलाश के सिलसिले में पुलिस कश्मीर जा चुकी है। लेकिन कुछ पता चला। पिता ने बताया कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को पत्र भेजकर पुत्र को तलाश कराये जाने की गुहार लगाई है। शनिवार को चौकी इंचार्ज सुनील कुमार जोशी ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर एक बार पुलिस टीम कश्मीर जा चुकी है। वहां से तथ्य जुटाये गए हैं। कश्मीर में जिसके पास मोबाइल मिला था उसके खिलाफ वारंट जारी कराने प्रयास किया जा रहा है।