हुर्रियत को समर्थन के बयान पर कायम हैं फारूक
नियंत्रण रेखा के इस पार या उस पार रहने वाले लोग मसले का हल निकाले जाने के हक में हैं। कौन चाहता है कि सीमा और एलओसी पर हर वक्त गोलाबारी हो। एलओसी के दोनों पार मारे जाने वाले लोग कश्मीरी हैं और वह समस्या के समाधान के मुद्दे पर एकमत हैं।
पाकिस्तान से बातचीत की वकालत
फारूक ने कहा भारत सरकार को इस मुद्दे पर पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए। बातचीत में सरकार जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के सभी हितधारकों को शामिल करें। हुर्रियत भी इसमें शुमार है। पाकिस्तान से बातचीत के बगैर समाधान कैसे निकालेंगे।
फारूक ने सवाल किया कि जब वे सभी पक्षों से बातचीत की बात करते हैं तो उन्हें निशाना क्यों बनाया जाता है? जबकि पीडीपी और भाजपा भी इसी तरह की बात पहले करते रहे हैं।