फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fake colonel gives shocking information to kanpur police

फर्जी कर्नल ऐसे बनाता था मासूमों को अपना शिकार, सेना प्रमुख के साथ मंच पर होने का करता था दावा

Mon, 20 May 2019 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 May 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
fake colonel gives shocking information to kanpur police
फर्जी कर्नल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फर्जी कर्नल सूर्य प्रताप सिंह (वास्तविक नाम मनोज कुमार सिंह) से ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने रविवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। फर्जी कर्नल यूट्यूब पर आर्मी डे का एक वीडियो दिखाकर दावा करता था कि वह सेना प्रमुख के साथ मंच पर मौजूद था।
विज्ञापन


इस वीडियो पर विश्वास करके लोग उसके जाल में फंस जाते थे। इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि इसी साल आर्मी डे पर सेना प्रमुख ने अधिकारियों को सम्मानित किया था। इस दौरान मंच पर उनके पीछे तीन सेना के अधिकारी खड़े थे।
विज्ञापन


चश्मा लगाए वर्दी में खड़े एक अधिकारी को फर्जी कर्नल सूर्य प्रताप सिंह खुद को बताता था। आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने सूर्य प्रताप से पूछताछ के बाद वीडियो की जांच की। इसमें पाया गया कि वीडियो में सेना के अधिकारी हैं। सूर्य प्रताप का दावा झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिनभर होती रही फर्जी कर्नल से पूछताछ, फिर भेजा गया जेल

वर्दी में जिस तरह की कद काठी में फर्जी कर्नल सूर्य प्रताप सिंह दिखता था, कुछ उसी कद काठी के एक अफसर आर्मी डे पर आयोजित कार्यक्रम के मंच पर मौजूद थे। सूर्य प्रताप इसी का फायदा उठाता था। सूर्य प्रताप के इस फर्जीवाड़े से ये स्पष्ट हो गया कि वह बहुत ही शातिर है।

फर्जी कर्नल से दिन भर अधिकारी पूछताछ में जुटे रहे। एटीएस, आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो), एमआई (मिलेट्री इंटेलीजेंस), एलआईयू सहित नेवी केअफसरों ने उससे पूछताछ की। उसके दोनों हाथों के पंजे के फिंगर प्रिंट भी लिए गए। इसके बाद शाम को उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed