{"_id":"63513955564e2851751dc3da","slug":"etah-village-tulai-electrified-this-diwali-2022-after-75-years-of-waiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: इस गांव में 75 साल बाद दिवाली पर झिलमिलाएंगी बिजली की झालरें, खुशी से खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: इस गांव में 75 साल बाद दिवाली पर झिलमिलाएंगी बिजली की झालरें, खुशी से खिले चेहरे
Fri, 21 Oct 2022 07:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Oct 2022 07:01 AM IST
सार
एटा के तुलई गांव में पहली बार बिजली के उजियार में लोग दिवाली मनाएंगे। 75 साल के इंतजार के बाद गांव के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है।
विज्ञापन
गांव में काम करती बिजली विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव नगला तुलई में आजादी के बाद से विद्युतीकरण नहीं किया गया। हर बार दिवाली यहां दीपक और मोमबत्ती जलाकर मनती थी। इस बार विद्युतीकरण हो गया है। गांव की यह पहली दिवाली होगी जो बिजली की रोशनी में मनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - सात साल के बेटे की हत्या: गला घोंटते हुए नहीं कांपे पिता के हाथ, पुलिस ने खोला खौफनाक वारदात का राज
विज्ञापन
विज्ञापन
लालटेन और मोमबत्ती से रोशन होती थी दिवाली
कस्बा राजा का रामपुर से महज 600 मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत पहरा का गांव नगला तुलई है। कुल 40 घरों वाले इस गांव की आबादी लगभग 500 की है। आजादी के बाद से यहां पिछले साल तक विद्युतीकरण नहीं हुआ था। आम दिनों में जहां लोग लालटेन और मोमबत्ती की रोशनी से काम ही चलाते हैं। लेकिन दिवाली पर चारों ओर के गांवों की चकाचौंध देखकर गांव के लोग निराश हो जाते थे। गांव की समस्या सामने आने के बाद यहां विद्युतीकरण कराया गया। पूरे गांव में जगह-जगह खंभे लगाकर तार डलवा दिए गए हैं। बिजली निगम की तरफ से यहां पर कनेक्शन किए जा रहे हैं। आठ लोगों ने आवेदन कर दिए हैं। एसडीओ सोनू कुमार ने बताया कि नगला तुलई में विद्युतीकरण का काम कर लिया गया है। इस बार की दीवाली बिजली की रोशनी के साथ मनाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सात साल के बेटे की हत्या: गला घोंटते हुए नहीं कांपे पिता के हाथ, पुलिस ने खोला खौफनाक वारदात का राज
विज्ञापन