फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   elder brother murder younger brother in azamgarh

शादीशुदा प्रेमिका के साथ था बड़ा भाई, छोटे भाई ने देख लिया तो मारकर कुएं में फेंका

Tue, 14 Nov 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 14 Nov 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
elder brother murder younger brother in azamgarh
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में हत्याकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने उसे उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया था। छोटे भाई का शव सात नवंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के सखिया प्राइमरी स्कूल के पास कुएं में मिला था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संतोष की हत्या उसके बड़े भाई सिनोद ने की थी। सिनोद का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। संतोष ने अपने भाई को उसकी प्रेमिका के साथ खेत में देख लिया था।
विज्ञापन


इसलिए वह राज छिपाने और हत्या का आरोप प्रेमिका के पति पर लगाने के लिए अपने भाई की गला घोंटकर हत्या कर उसकी लाश कुएं में फेंक दी। पुलिस ने नरौली बस स्टैंड के पास से सिनोद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी संतोष यादव पुत्र स्व. शिवभगत सात नवंबर को अपने बड़े भाई सिनोद के साथ बाइक पर बैठकर बाजार गया हुआ था। देर शाम होने के बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे।

आठ नवंबर को संतोष के भाई सिनोद ने बताया कि वह गोरखपुर के एक सोखा से फोन पर पूछा तो सोखा ने कहा कि तुम्हारे भाई की लाश शहर कोतवाली क्षेत्र के सखिया प्राइमरी स्कूल के पास कुएं में पड़ी है। सिनोद की बात पर उसके गांव के लोग वहां पहुंचे तो कुएं से संतोष की लाश बरामद हुई।

घटना के संबंध में सिनोद ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस सोखा का पता लगाने के लिए सिनोद को लेकर गोरखपुर तक गई लेकिन कोई पता नहीं चला। 

सोखा वाली बात पर हुआ शक

elder brother murder younger brother in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीओ ने बताया कि सिनोद का क्षेत्र की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर महिला के पति ने सिनोद को जान से मारने की धमकी दी थी। घटनावाले दिन सिनोद अपने भाई संतोष को कुएं के पास बैठाकर खेत में अपनी प्रेमिका से मिलने चला गया। यह संतोष ने देख लिया।

सिनोद का राज संतोष कहीं और न उगल दे, इसके लिए सिनोद ने संतोष का गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश कुएं में फेंककर फरार हो गया। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि संतोष के घर वालों ने बताया कि गोरखपुर के एक सोखा ने बताया है कि संतोष की लाश सखिया गांव के पोखरे में है।

इतनी सटीक जानकारी देने वाले सोखा के विषय में जानकर पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस को तुरंत शक हुआ कि इस मामले में सोखा जरुर कहीं न कहीं मिला हुआ है। लेकिन गोरखपुर में तलाशने के बाद भी कोई सोखा न मिलने पर पुलिस का शक संतोष के भाई सिनोद पर गया। क्योंकि सिनोद ने ही सोखा से फोन पर बात होना बताया था। इसी कड़ी में सिनोद से पूछताछ करने पर पूरा राज खुलकर सबके सामने आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed