नशे में मेडिकल कॉलेज पहुंचा फार्मासिस्ट, फिर हुआ ऐसा कि उलटे पांव भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक फार्मासिस्ट के नशे की हालत में रात्रि ड्यूटी पर पहुंचने से विवाद खड़ा हो गया। मरीजों ने आपत्ति जताई तो फार्मासिस्ट ड्यूटी से ही गायब हो गया।
फार्मासिस्ट के नदारद होने से मरीज जब डॉक्टर के पर इलाज को पहुंचे तो पर्ची न होने के चलते उनके इलाज से डॉक्टर ने इनकार कर दिया। बाद में मामला स्थानीय विधायक, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और सदर थाने में पहुंचा।
आखिरकार फार्मासिस्ट का मेडिकल कराया गया। जांच को सैंपल एफएसएल को भेज दिए गए। वहीं, पुलिस के हस्तक्षेप पर डॉक्टर ने मरीजों का उपचार किया।
नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार शाम को उनकी बेटी को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया। वह शाम आठ बजे हमीरपुर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। लेकिन ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट नशे की हालत में था।
ऐसे ड्यूटी से गायब हो गया फार्मासिस्ट
कुछ देर बाद बिना पर्ची बनाए फार्मासिस्ट ड्यूटी से गायब हो गया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक को इसकी सूचना दी और बेटी के इलाज के लिए कहा। लेकिन चिकित्सक ने बिना पर्ची बनाए इलाज से इंकार कर दिया।
इसकी सूचना कॉलेज प्रिंसिपल, विधायक और सदर थाना में दी गई। जिसके बाद रात नौ बजे एक घंटे के बाद बेटी का इलाज शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि हमीरपुर अस्पताल में अव्यवस्था बारे मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएगी।
अगस्त माह से मेडिकल कालेज का पहला सत्र शुरू हो रहा है। लेकिन इससे पहले ही अस्पताल में कई विवाद सामने आ चुके हैं। पूर्व में एक वरिष्ठ चिकित्सक का सामान रेस्ट हाउस से बाहर फेंक दिया गया था। उस दौरान भी पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में किया था।
क्या कहतें हैं अधिकारी
आरकेजीएमसीएच हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि फार्मासिस्ट का रात्रि ड्यूटी पर नशे की हालत में होना और ड्यूटी से गायब होने की शिकायत मिल चुकी है।
पुलिस ने भी फार्मासिस्ट का मेडिकल करवा लिया है। विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। शीघ्र आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं, पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि अस्पताल से एक मरीज के परिजन की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेज आरोपी फार्मासिस्ट का मेडिकल करवा लिया है।