{"_id":"6566fbed0c36941e4a0028e4","slug":"dead-body-of-missing-businessman-found-in-bus-station-premises-2023-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बस स्टेशन परिसर में मिला लापता व्यापारी का शव, गले और सीने पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बस स्टेशन परिसर में मिला लापता व्यापारी का शव, गले और सीने पर मिले चोट के निशान
Wed, 29 Nov 2023 02:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Nov 2023 02:26 PM IST
सार
खुखुन्दू के मूल निवासी रामबली गुप्ता 55 वर्ष नगर के लाला टोली में करीब बीस साल से मकान बनवा कर रहते है। उनक ससुराल खजुह चौराहे पर है। वह ठेले पर मोहल्लों में घूम कर सब्जी बेचा करते थे। परिजनों के अनुसार वह अक्सर चौरीचौरा से ही थोक में सब्जी की खरीदारी करने को जाते थे।
विज्ञापन
इनसेट में मृतक, मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया रुद्रपुर नगर के बस स्टेशन परिसर में लापता व्यापारी का शव बुधवार की सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। वह एक दिन पहले मंगलवार की सुबह सब्जी की खरीदारी करने के लिए गोरखपुर जिले के चौरीचौरा जाने को निकला था।
विज्ञापन
मृतक के गले और सीने पर चोट का निशान मिला। परिजन एक करीबी रिश्तेदार पर हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
खुखुन्दू के मूल निवासी रामबली गुप्ता 55 वर्ष नगर के लाला टोली में करीब बीस साल से मकान बनवा कर रहते है। उनक ससुराल खजुह चौराहे पर है। वह ठेले पर मोहल्लों में घूम कर सब्जी बेचा करते थे। परिजनों के अनुसार वह अक्सर चौरीचौरा से ही थोक में सब्जी की खरीदारी करने को जाते थे।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह भी वह घर से सवारी गाड़ी से चौरीचौरा के लिए निकले। उनका मोबाइल घर पर ही छूट गया। शाम को वापस नहीं आने पर परिजन परेशान होकर ढुंढने लगे। वह उनके गायब की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दिए। सुबह बस स्टेशन परिसर में लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी।
परिजन बदहवाश होकर बस स्टेशन परिसर पहुंचे। शव के गले में रुमाल लपेटा गया था और सीने में चोट लगने से खून लगा था। घर वाले एक करीबी रिश्तेदार पर मुकदमे की पैरवी करने पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। मृतक की पत्नी इसरावती दहाड़े मार कर रोने लगी।
बच्चे सूरज, दीपक, किरन और पूनम का रो रोकर बुरा हाल था। पिता की मौत पर बेटे बार-बार आरोपी रिश्तेदार का नाम लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर कार्रवाई में जुटी है।