{"_id":"585102c64f1c1ba06f64b0de","slug":"consumer-electricity-bills-can-accumulate-in-use-of-old-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के बिल में पुराने 500 के नोट 15 दिसंबर तक जमा कर उपभोक्ता उठा सकते हैं फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के बिल में पुराने 500 के नोट 15 दिसंबर तक जमा कर उपभोक्ता उठा सकते हैं फायदा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ 14-12-2016
Updated Wed, 14 Dec 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
नोट
- फोटो : currency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में पीवीवीएनएल के बिलिंग काउंटर दो दिन तक सुबह 8 बजे से रात11 बजे तक खोले जाएंगे। यह जानकारी पीवीवीएनएल एमडी अभिषेक प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली बिलों में पुराने 500 के नोट स्वीकार करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर है। उपभोक्ता को राहत देने के लिए बुधवार व बृहस्पतिवार को कंपनी के सभी बिलिंग काउंटर सुबह आठ बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
उपभोक्ता अपने वर्तमान बिजली बिल व बकाया बिल अदा करने में अपने पुराने 500 के नोट जमा करा सकते हैं। निजी नलकूप के लिए चल रही ओटीएस योजना में भी किसान पुराने नोट जमा कराके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और अपना बकाया अदा कर सकते हैं। योजना के तहत नलकूप उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है। यह योजना 15 जनवरी 2017 तक है। इसके लिए 31 दिसंबर तक 2000 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्टर्ड उपभोक्ता द्वारा बकाया अदा करने पर ही सरजार्च की छूट दी जाएगी। एमडी ने बताया कि कनेक्शन कटने से होने वाली परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ता बिल जमा करा दें।
विज्ञापन