तीन बसों के साथ टेंपो और ट्रक की हुई टक्कर, एक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर और बिलासपुर में शुक्रवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल यहां तीन बसें, टेंपो और ट्रक आपस में टकरा गए। हमीरपुर के कैहरवीं चौक पर शुक्रवार सुबह दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके चलते बस में सवार एक छात्रा घायल हो गई है।
जानकारी के अनुसार करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी की बस सुबह विद्यार्थियों को हमीरपुर से लेकर जा रही थी। इसी दौरान कैहरवीं चौक पर आगे चल रही एक निजी बस ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके चलते पीछे चल रही यूनिवर्सिटी की बस अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। भोरंज पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 205 पर आपस में टकराई तीन गाड़ियां
जिला बिलासपुर के गंबर पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 205 पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई है। सूचना के अनुसार सामने से आ रहे एक टैंपो ने पहले ट्रक को टक्कर मारी और फिर सीधा बस से जा टकराया। गनीमत यह रही कि टक्कर में किसी यात्री को कोई चोटें नहीं आई है। हालांकि टेंपो और ट्रक चालक को हल्की चोटें आई है।
टेंपो चालक मौके से फरार हो गया है। टक्कर का शिकार हुई निजी बस बद्दी से हमीरपुर जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं टक्कर के चलते एनएच पर लंबा जाम लगा रहा, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।