फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi speaks on kanwar yatra

कांवड़ यात्रा कोई शवयात्रा नहीं जो डीजे, डमरू और ढोल नहीं बज सकते: योगी

Fri, 18 Aug 2017 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Aug 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
cm yogi speaks on kanwar yatra
कांवड़ यात्रा

सीएम योगी ने कहा, इस साल गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच 4 करोड़ कांवड़ यात्री थे। हैरानी थी कि कांवड़ यात्रा में माइक या डीजे नहीं बज सकता था। यह कांवड़ यात्रा थी या शवयात्रा जो डमरू, ढोल, चिमटे भी नहीं बज सकते। 

विज्ञापन


हमने कहा कि प्रदेश में डीजे, माइक पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। पता नहीं कौन कांवड़ यात्री शिव अंश के रूप आ रहा है, इसलिए हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई। किसी भी धर्मस्थल के बाहर से माइक की आवाज न आए, ऐसा आदेश लागू नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को केजीएमयू के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में लखनऊ जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान व प्रेरणा जनसंचार नोएडा की ओर से दूरस्थ शिक्षा पर प्रबोधन व केशव संवाद पत्रिका के विशेषांक ‘अंत्योदय की ओर’ के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सड़क पर ईद की नमाज नहीं रोक सकते तो थानों और पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाने का हक नहीं है।


यदुवंशी कहलाने वालों ने थानों, पुलिस लाइन में जन्माष्टमी के आयोजनों पर रोक लगा दी थी। श्रीकृष्ण के नाम पर एक ही तो पर्व है। भगवान कृष्ण का कीर्तन, स्मरण करते हुए न जाने किस पर प्रभाव पड़ जाए, पुलिस की व्यवस्था में सुधार हो, इसलिए हमने भव्य आयोजन के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed