फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath in Varanasi expressed his displeasure at the incomplete work in Circuit house

अधूरे काम पर सीएम योगी ने जताई नाराजगी, कहा- समय से परियोजनाएं पूरी कर नए साल में दें काशीवासियों को सौगात

Tue, 22 Dec 2020 01:34 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 22 Dec 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Varanasi expressed his displeasure at the incomplete work in Circuit house
टाउनहाल में मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जल निगम और शाही नाले के अधूरे काम पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े इस काम में लगातार देरी हो रही है। इसे मार्च तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। धान क्रय केंद्रों पर आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होेंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि गड़बड़ी करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएं। उन्होंने दिसंबर में पूरी होने वाली 146 करोड़ की 14 परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि नए साल में काशीवासियों को इन परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन


एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में बैठक के दौरान सड़कों की खराब गुणवत्ता और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और ओवरलोड वाहन सड़कों पर नहीं चलने पाएं। परियोजनाओं की प्रगति पर उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-56 से जुड़ी सड़कों के निर्माण नहीं होने पर सवाल किया। हालांकि इस दौरान उन्हें बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इन सड़कों के निर्माण पर सहमति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी में चलने वाली परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयसीमा पर पूरी की जाएं। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर के निर्माण पर हुई देरी की जानकारी ली और कहा, नोडल एजेंसी की जिम्मेदारी तय की जाए।
विज्ञापन



बैठक में मुख्यमंत्री को बताया कि स्मार्ट सिटी के ज्यादातर काम शुरू हो चुके हैं और स्टेडियम में सुविधाओं के विस्तार के लिए टेँडर जारी किया गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर और टाउन हाल में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। देर रात वे लखनऊ रवाना हो गए। किसानों को भड़काने वालों पर पुलिस रखें नजर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से किसान आंदोलन का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को भड़काने वाले अवांछनीय तत्व सक्रिय हैं और पुलिस इनकी निगरानी करें। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटें। आंदोलन के नाम पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed