फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट हत्याकांड: जुड़वा बच्चों को दर्दनाक मौत देने वाले एक आरोपी ने जेल में लगाई फांसी

Wed, 08 May 2019 02:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot double murder case of twins brothers accused suicide in jail
मृतक जुड़वा भाई फाइल फोटो

तेल कारोबारी के जुड़वां बच्चों की अपहरण के बाद हत्या के चर्चित मामले में मध्यप्रदेश की उच्च सुरक्षा वाली सतना सेंट्रल जेल में बंद एक आरोपी ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देते हुए एक सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित की। बंदी के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा। 

 

chitrakoot double murder case of twins brothers accused suicide in jail
आरोपी रामकेश यादव

 रामकेश यादव चित्रकूट के आयुर्वेदिक तेल कारोबारी ब्रजेश रावत के जुड़वा बेटो प्रियांश और श्रेयांश को अगवा कर हत्या के बाद लाशों को नदी में फेंकने का आरोपी था। ज्ञात हो कि चित्रकूट में 12 फरवरी को रामघाट निवासी तेल उद्यमी बृजेश रावत के जुड़वा पुत्र प्रियांश व श्रेयांश को जानकी कुंड सद्गुरु स्कूल परिसर से अपहरण कर बीस लाख की फिरौती ली गई फिर दस दिन बाद दोनों की हत्या कर बबेरू बांदा में नदी किनारे फेंक दिया गया था। 

 

chitrakoot double murder case of twins brothers accused suicide in jail
जुड़वा बच्चों की मां (फाइल फोटो)
बताते चलें कि चित्रकूट के जानकीकुंड परिसर से दिनदहाड़े जुड़वा मासूम भाइयों को अगवा करने की साजिश इंजीनियरिंग के छात्रों ने पैसों के लिए रची थी। पुलिस की पूछताछ के दौरान शातिरों ने पूरे घटनाक्रम को कुबूल किया था। पहचान के भय से उन लोगों ने मासूमों को मौत के घाट उतार दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chitrakoot double murder case of twins brothers accused suicide in jail
जुड़वा बच्चों के पिता (फाइल फोटो)
यह छात्र इतने शातिर निकले कि परिजनों से फिरौती की रकम मांगने के लिए खुद के बजाए राह चलते लोगों के फोन का इस्तेमाल किया। चित्रकूट में आईजी रींवा चंचल शेखर ने मीडिया के सामने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया था। कहा कि जुड़वा भाइयों को अगवा करने के बाद से डीआईजी रींवा की अगुवाई में एक एसआईटी गठित की गई थी।

 
विज्ञापन
chitrakoot double murder case of twins brothers accused suicide in jail
जुड़वा बच्चाें की हत्या के बाद चित्रकूट में जमकर बवाल हुआ था (फाइल फोटो)
जिसमें सतना एसपी संतोष सिंह गौर समेत कई टीमें शामिल रहीं। प्रत्येक पहलू पर टीमों ने जांच की। आईजी ने शातिरों से की गई पूछताछ के बाद घटनाक्रम का सिलसिलेवार खुलासा किया। इस वारदात का मास्टर माइंड विश्वविद्यालय में बीआईटी का छात्र पद्म शुक्ला जानकीकुंड रघुवीर मंदिर के सामने का रहने वाला निकला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed