फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire voilation in poonch sector of LOC, one troop injured

पाक ने LoC के पुंछ सेक्टर में फिर तोड़ा सीजफायर, जवान शहीद

Thu, 09 Mar 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 09 Mar 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
ceasefire voilation in poonch sector of LOC, one troop injured
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : File Photo

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। लगभग 15 मिनट तक हुई भीषण गोलीबारी में सेना की 15 मराठालाई का एक जवान शहीद हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर 12.30 बजे भारतीय सेना की 15 मराठालाई की अग्रिम चौकियों रामलो और बुरावानपैच पर पाक सेना की 24 फ्रंटियर फोर्स ने अपनी एलपी चौकी से स्नाइपर रायफल और यूनिवर्सल मशीन गनों से गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान एक गोली सिपाही दीपक गाडजे निवासी महाराष्ट्र के सिर में आकर लगी, जिससे वह मौके पर ही शहीद हो गए। भारतीय सेना ने भी पाक सेना की नापाक हरकत का जवाब दिया। करीब 15 मिनट बाद दोनों तरफ  से गोलीबारी थम गई। इसके बाद शहीद जवान के शव को वहां से निकाल कर पुंछ स्थित सैन्य अस्पताल लाया गया, जहां से शुक्रवार को उसके गांव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed