{"_id":"5911e6764f1c1b3854852c22","slug":"ceasefire-voilation-in-mankot-sector-at-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने दो घंटे तक की गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने दो घंटे तक की गोलाबारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Tue, 09 May 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
एलओसी पर पाक ने लगातार दूसरे दिन भी गोले दागे। जिले की मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। दो घंटे तक हुई गोलाबारी का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पाक ने गोलाबारी शुरू कर दी। पहले हलके हथियारों से गोलाबारी की गई। फिर मोर्टार दागे जाने लगे। करीब एक दर्जन मोर्टार के गोले दागे गए। भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। साढ़े नौ बजे के करीब दोनों तरफ से गोलाबारी थम गई। कहा जा रहा है कि गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ कराना मकसद हो सकता है।
ज्ञात हो कि पाकिस्तान ने सोमवार को राजोरी जिले के नौशेरा के झांगड़ सेक्टर के सेर, मकड़ी और नभ क्षेत्र को निशाना बनाकर दोपहर करीब 12:15 बजे गोलाबारी की थी। दोनों तरफ से दोपहर के करीब डेढ़ बजे तक रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही।