फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   campaign for amar ujala event maa tuhe pranam

अमर उजाला के 'मां तुझे प्रणाम' के लिए जनजागरण शुरू, दिया ये संदेश

Thu, 09 Aug 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 09 Aug 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
campaign for amar ujala event maa tuhe pranam
जनजागरण के लिए तिरंगे गुब्बारों से सजी जीप को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के लिए आगरा में जनजागरण शुरू हो चुका है। बुधवार को सोसाइटी फॉर सोशल डेवलेपमेंट की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर 52 सेकेंड रुककर वृहद राष्ट्रगान समारोह में हिस्सेदारी करने का संदेश देने के लिए शहर का भ्रमण किया। अमर उजाला कार्यालय से जीप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
विज्ञापन


संस्था के सचिव मुजम्मिल हसन एडवोकेट के नेतृत्व में तिरंगे गुब्बारों और 52 सेकेंड के संदेश से सजी खुली जीप में बैठे संस्था के सदस्यों के हाथों में तिरंगे लहरा रहे थे। अमर उजाला कार्यालय से गुरुद्वारा गुरु का ताल, नसीराबाद कॉलोनी, खंदारी, दीवानी कचहरी, अबु उलाह दरगाह, रामबाग, एत्माद्दौला पहुंची।
विज्ञापन


यहां से बेलनगंज, फुव्वारा, फुलट्टी, हॉस्पिटल रोड, नूरी दरवाजा से राजा मंडी बाजार पहुंची। राजा मंडी बाजार में बाजार कमेटी ने स्वागत किया। कमेटी के सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। इसके बाद एमजी रोड, सांई का तकिया, बालूगंज, छीपीटोला, फतेहाबाद रोड, सदर बाजार, आगरा कैंट, सुल्तानपुरा होकर सराय ख्वाजा, शाहगंज से ईदगाह कटघर पहुंचकर समापन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजम्मिल हसन ने बताया कि शहर के लोगों में मां तुझे प्रणाम का संदेश दिया गया। इस मौके पर मोहम्मद नफीस एडवोकेट, आशीष कुलश्रेष्ठ, नासिर उस्मानी एडवोकेट, पूर्व पार्षद नसीर खान, अहमद खान, मोहम्मद इस्लाम, फैजान खान और कुमारी निकिता व अनम शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed