फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Body of 19 year old youth found in bushes at solan Himachal Pradesh

Solan Murder: डमरोग में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 13 Mar 2023 10:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Mar 2023 10:56 PM IST
सार

डमरोग गांव के समीप सड़क के नीचे झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। युवक रविवार रात से गायब था। उसका कुछ युवकों के साथ कुछ झगड़ा भी हुआ था।

विज्ञापन
Body of 19 year old youth found in bushes at solan Himachal Pradesh
थाने के बाहर उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के साथ लगते डमरोग गांव के समीप सड़क के नीचे झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। युवक रविवार रात से गायब था। उसका कुछ युवकों के साथ कुछ झगड़ा भी हुआ था। सुबह स्थानीय लोगों ने जब शव झाड़ियों में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आईजीएमसी शिमला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जुन्गा से फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। युवक सोलन में आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोलन कॉलेज में पढ़ाई करती है और यहां अपने भाई के साथ यहां रहती है। रविवार देररात करीब 2:30 बजे वह अपनी सहेली और अन्य दो दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। जब वह अपने कमरे के समीप गाड़ी पार्क कर रहे थे तो इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और गालियां देने लगे, जब उन्हें मना किया तो वह उनसे झगड़ा करने लगे। इस दौरान उसका भाई पारस (19) पुत्र प्रेम प्रकाश, गांव थरोच चौपाल शिमला भी उनके साथ था।
विज्ञापन


वह उन युवकों को रोकने के लिए चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो वह उसे ढूंढने गई, मगर उसके दो दोस्त तो मिल गए, उसका भाई नहीं मिला। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर मंगत राम ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। शुरुआत में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाले। इसमें युवकों के बीच लड़ाई झगड़ा दिखाई दे रहा है। मामले की छानबीन जारी है, पुलिस जल्द ही युवक की मौत के असल कारणों तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed