फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Big road accident in jalaun of Uttar Pradesh bus overturns many died

Road Accident: जालौन में बड़ा सड़क हादसा, बरात की बस पलटी, पांच की मौत और 17 घायल, CM योगी ने जताया दुख

Sun, 07 May 2023 10:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 May 2023 10:42 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बरातियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में पांच बरातियों की मौत हो गई, जबकि 17 गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Big road accident in jalaun of Uttar Pradesh bus overturns many died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जालौन जिले के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई बराती घायल हो गए। यह घटना शनिवार रात लगभग 2:30 बजे हुई, जब एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बरातियों की बस पलट गई।

विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वहां से निकालकर सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर एसपी डॉक्टर ईरज राजा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

थाना रेंढर के ग्राम मड़ैला से बरातियों को लेकर एक बस थाना रामपुरा के ग्राम दुतावली आयी थी। यहां पर शादी की रस्में निपटने के बाद यह बस बारातियों को वापस लेकर ग्राम मडैला जा रही थी। थाना माधौगढ़ क्षेत्र के गोपालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन की बस से टक्कर हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी बीच किसी ने फोन से 112 पर सूचना दी, उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 17 घायलों को माधोगढ़ सीएचसी पहुंचाया। इनमें से पांच को डॉक्टर ने मृत घोषित कर कर दिया। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है।

सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed