फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar Corridor will be built on pagodas Shiva will be seen in laser show

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती: शिवालयों पर बनेगा कॉरिडोर, लेजर शो में दिखेंगे शिव; बदल जाएगा बटेश्वर का दृश्य

Tue, 26 Dec 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 12:01 AM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम योगी ने बटेश्वर तीर्थ के यमुना के किनारे बने 42 शिवालयों के पास कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। यहां लेजर शो में शिव की महिमा बयां की जाएगी।

 

विज्ञापन
Bateshwar Corridor will be built on pagodas Shiva will be seen in laser show
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती कार्यक्रम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी और अयोध्या की तर्ज पर नदी किनारे बने बटेश्वर तीर्थ के शिवालयों का न केवल संरक्षण किया जाएगा, बल्कि घाटों को रिवरफ्रंट गार्डन की तर्ज पर सहेज कर पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यमुना के किनारे बने 42 शिवालयों के पास कॉरिडोर बनाया जाएगा, वहीं लेजर शो में शिव की महिमा बयां की जाएगी। 17.57 करोड़ रुपये की लागत से 17वीं सदी के प्राचीन शिव मंदिरों को संरक्षित किया जाना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए वीडियो प्रजेंटेशन में बताया गया कि बटेश्वर तीर्थ के प्राचीन मंदिरों की मौजूदा स्थिति का प्रलेखन और मंदिरों के संदर्भ में डिजाइन, रूप और शैली को मूल रूप में संरक्षित किया जाएगा। इन मंदिरों के संरक्षण के बाद 9.92 करोड़ रुपये की लागत से मंदिरों पर फसाड लाइटिंग की जाएगी। रंगीन रोशनी में सफेद रंग के मंदिर अद्भुत नजर आएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: अटल जयंती पर आगरा- मथुरा हेलीपोर्ट सेवा का शुभारंभ, सीएम योगी ने दी बटेश्वर को 148 करोड़ रुपये की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बटेश्वर में इनका होगा संरक्षण
घोंसली मंदिर, पंचमुखेश्वर आश्रम, पंचमुखेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, रामेश्वर मंदिर, नरबंधेश्वर मंदिर, भीमेश्वर मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, बटेश्वर नाथ मंदिर, केदारनाथ मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, फूटा मंदिर, बैजनाथ मंदिर, मल्लिकार्जुन मंदिर, ग्रेनीश्वर मंदिर, अमरनाथ मंदिर, बड़े बांकेबिहारी मंदिर, कमलेश्वर मंदिर, पातालेश्वर मंदिर, गोपालेश्वर मंदिर, त्रयंबकेश्वर मंदिर, ओमकारेश्वर मंदिर।

ये भी पढ़ें -  जयंती विशेष: योगी जी उम्मीदों का दामन फैलाए बैठा है अटल का बटेश्वर, जब पूर्व पीएम के बोल संग घाट पर लगते ठहाके


अटल का स्मारक और ओपन लाइब्रेरी बनेगी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर में उनके पैतृक हवेली स्थल को स्मारक बनाया जाएगा। यहां 6.50 करोड़ रुपये की लागत से अटल के घर की प्रतिकृति, स्तंभ, पार्किंग, व्याख्या कक्ष, प्रवेश द्वार, पार्क, प्रशासनिक परिसर और कैफेटेरिया बनाया जाएगा। यहां ओपन लाइब्रेरी के साथ अटल के व्यक्तित्व से जुड़े प्रसंग और फोटो भी होंगे। स्मारक में अटल की जीवन के बारे में भी लोग जान सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed