{"_id":"573f63aa4f1c1b0014ac728d","slug":"auction-for-23-parking-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 पेड पार्किंग के लिए 250 ने दी बोली, निगम ने कमाए साढ़े 5 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 पेड पार्किंग के लिए 250 ने दी बोली, निगम ने कमाए साढ़े 5 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 May 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग की बोली लगाते खरीदार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने इस बार ओवरचार्जिंग रोकने के लिए शहर की 23 पेड पार्किंग का रिजर्व प्राइस 50 प्रतिशत कम कर दिया, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदारों ने रिजर्व प्राइस दो से ढाई गुना तक बोली लगाई। ऐसे में नगर निगम को जरूर जमकर कमाई हुई है। शुक्रवार को सभी पेड पार्किंग के लिए नीलामी हुई। इन 23 पेड पार्किंग के लिए 250 ठेकेदारों ने बोली दी है। इस समय यहां चालक निशुल्क वाहन पार्क करते हैं।
विज्ञापन
नगर निगम ने पेड पार्किंग के रेट्स में 50 प्रतिशत की कटौती इसलिए की थी कि ताकि ठेकेदार ओवरचार्जिंग न करें और पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे, ई टिकटिंग मशीन के अलावा सभी तरह की व्यवस्था हो। नगर निगम ने इन सभी पार्किंगों की नीलामी करवा कर 5 करोड़ 31 लाख 27 हजार रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
किस पार्किंग का कितना रिजर्व प्राइस
पार्किंग स्थल रिजर्व प्राइस (लाख में) कितने में हुई नीलाम
विज्ञापन
सुखना लेक, सेक्टर-5 10.30 27.25
सेक्टर-8 सी (जोन-1) 14.75 31.05
सेक्टर-8 सी (जोन-1) 8.52 13.05
सेक्टर-9 डी 4.13 10.40
सेक्टर-16 शांति कुंज 1.40 3.22
सेक्टर-17 जगत और आनंद 7.45 18.05
सेक्टर-17 एमओएच 4.7 24
सेक्टर-17 सीएमसी 10.25 25
सेक्टर-17 बैंक स्क्वेयर 13.76 30.20
सेक्टर-17 नीलम सिनेमा 2.50 8.10
बस स्टैंड के सामने सेक्टर-22 बी 16.05 33.10
सेक्टर-22 बी (पार्ट-2) 13.30 25.05
सेक्टर-22 सी 5.40 15
सेक्टर-34 जोन-1 11.13 34.05
सेक्टर -34 जोन-2 5.00 18.35
सेक्टर-34 के पिकाडली सिनेमा-2 4.20 शून्य
सेक्टर-35 सी 32.50 59
सेक्टर-35 बी 11.02 22
सेक्टर-43 बी (हिम मार्ग) 5.00 9.60
एलांते मॉल 30.05 50.05
मनीमाजरा फन रिपब्लिक 7.05 8.35
सेक्टर-34 पिकाडली सिनेमा-1 6.83 7.40
सेक्टर-26 ट्रक पार्किंग 30.55 59.00
छह माह के लिए दी गई है पार्किंग
नगर निगम ने जो बोली का रेट लिया है वह एक साल के कार्यकाल का लिया है लेकिन नगर निगम के अनुसार छह माह बाद भी यह पार्किंग ठेकेदारों से खाली करवाई जा सकती है क्योकि नगर निगम ने शहर की सभी पार्किंगों को कंपनियों को विज्ञापन की मंजूरी देकर चलाने की पालिसी भी कर रही है। नगर निगम के अनुसार छह माह के भीतर अगर पालिसी बन गई तो पार्किंग खाली करवा ली जाएगी।