आतंकवादियों से लोहा लेते देश के नाम कुर्बान हुआ हिमाचल का वीर बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर की कोटला पंजोला पंचायत के थुरग निवासी सिपाही अजय कुमार जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए हैं। अजय की शहादत से बढ़े माता-पिता सुरेश कुमार और कमला का इकलौता सहारा छिन गया है। करीब तीन माह पहले अजय के छोटे भाई की भी मौत हो गई थी। घटना की सूचना के बाद से कोटला पंजोला में मातम का माहौल है।
पंचायत प्रधान राजकुमार ने बताया कि अजय कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार 4 बजे तक थुरंग गांव पहुंचेगा। इसके बाद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार होगा।इसकी सूचना मिलते ही पिता सुरेश कुमार और मां कमला पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। विधायक सुरेश कश्यप और पूर्व बीडीसी सदस्य कांता देवी ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।
जानकारी के अनुसार पच्छाद क्षेत्र की पंजोला पंचायत के थुरग गांव निवासी सिपाही अजय कुमार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात था। डयूटी के दौरान अचानक आतंकवादियों ने हमला कर दिया। आतंकियों से लोहा लेते हुए करीब छह बजे अजय कुमार को गोली लग गई। अजय कुमार कौंडल अपने पीछे माता व पिता को छोड़ गए हैं।
बुजुर्ग माता-पिता पूरी तरह से असहाय हो गए
बताया जा रहा है कि अजय के छोटे भाई का तीन महीने पहले देहांत हो गया था। वह अस्वस्थ चल रहा था। इसके बाद पूरी जिम्मेदारी अजय कुमार कौंडल पर ही पड़ थी। लेकिन, कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
अजय के देश के नाम कुर्बान होने से बुजुर्ग माता-पिता पूरी तरह से असहाय हो गए हैं। इस घटना की सूचना के बाद से कोटला पंजोला में मातम का माहौल है। पंचायत प्रधान राजकुमार ने बताया कि अजय कुमार कौंडल के शहीद होने की सूचना श्रीनगर से सीआरपीएफ के अधिकारी ने उन्हें दूरभाष पर इसकी सूचना दी थी।
अधिकारी ने बताया कि अजय कुमार कौंडल 6 बजे श्रीनगर के पास ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों से मुठभेड़ में अजय को गोली लग गई। उन्होंने बताया कि
पंचायत प्रधान राजकुमार ने बताया कि अजय कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार 4 बजे तक थुरंग गांव पहुंचेगा।
इसके बाद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार होगा।अंत्येष्ठि की जाएगी। उधर, इस संदर्भ में पुष्टि के लिए प्रशासनिक अधिकारी को संपर्क किए गए, किंतु फोन रिसीव नहीं हुए।