फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh organised in shimla

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में नवाजे 235 होनहार

Thu, 26 Jul 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 26 Jul 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh organised in shimla

पहाड़ों की रानी शिमला में बुधवार को मेधावियों का मेला लग गया। राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 235 होनहार विद्यार्थियों को नवाजा गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल 156 विद्यार्थियों और शिमला शहर के 37 स्कूलों के टॉपर्स को मेडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले 42 होनहारों को भी सम्मानित किया गया। इनमें मुख्यमंत्री की बेटी भी शामिल थी।

सीएम की बेटी चंद्रिका ठाकुर ने नीट में बेहतर रैंक हासिल करने पर पिता के हाथों से पुरस्कार ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अभिभावक के तौर पर मुख्यमंत्री की पत्नी डा. साधना ठाकुर भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रदेश भर से बच्चे शिमला पहुंचे

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh organised in shimla

सुबह 11 बजे शुरू हुए मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रदेश भर से बच्चे शिमला पहुंचे थे। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने मेधावियों को प्रोत्साहित करते हुए अमर उजाला के प्रयास की जमकर सराहना की।

समारोह में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

एपीजी गोयल शिमला यूनिवर्सिटी, एएस विद्यापीठ कोचिंग सेेंटर और नीनू मीडिया के सहयोग से आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में कई आला अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की।

सम्मान समारोह पर क्या बोले मंत्री

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh organised in shimla

अमर उजाला  सम्मान से छात्रों का बढ़ता है मनोबल : किशन कपूर
प्रदेश के खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कूपर ने अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हिस्सा लेते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से राज्य के मेधावी छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। इसके अलावा सम्मानित छात्रों से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है। 

मेधावी छात्र सम्मान समारोह से अन्य छात्रों को भी मिलेगी प्रेरणा : सुरेश भारद्वाज
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत होने को अन्य छात्र भी आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जिन छात्रों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुरस्कृत किया है उन्हें इन छात्रों से सीख लेनी चाहिए। 

मेधावी छात्र सम्मान समारोह छात्रों के लिए सराहनीय पहल : विपिन परमार

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh organised in shimla

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में टॉपर छात्रों को सम्मानित करना सराहनीय है। इससे छात्रों का उत्साह बढ़ता है। यह मेधावी छात्र आगे बढ़कर डाक्टर, इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों में देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। 

प्रतिभाओं की तराशने का काम कर रहा अमर उजाला : विक्रम ठाकुर
उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि अमर उजाला राज्य की प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहा है। इससे युवा पीढ़ी में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। छात्रों में सफलता की भूख इससे और बढ़ेगी ताकि हर कदम पर सम्मान हासिल किया जा सके। 

समारोह को लेकर अफसरों ने दी ये प्रतिक्रिया

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh organised in shimla

ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों को प्रोत्साहित करता है। ‘अमर उजाला’ के इस प्रयास से बच्चों को भविष्य में और अच्छा करने का प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि उन्हें देखकर अन्य बच्चों में भी बेहतर करने की अलख जगती है।-डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री

सरकार तमाम प्रयास कर बच्चों को पढ़ने के लिए अच्छा माहौल देने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन ऐसे आयोजन बच्चों को और बेहतर करने के लिए प्रेरणा देते हैं।-जेसी शर्मा, प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा

‘अमर उजाला’ को इस तरह के आयोजन के लिए बधाई। जो बच्चे इस आयोजन में सम्मानित होते हैं वह दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा बनते हैं। साथ ही वह अपने लिए भी एक चुनौती महसूस करते हैं कि इससे बेहतर ही करना होगा। -डॉ. अरुण शर्मा, सचिव शिक्षा

शिक्षा निदेशकों ने ये कहा

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh organised in shimla

यह कार्यक्रम महज बच्चों को ही खुशी नहीं पहुंचाता बल्कि उनकी पढ़ाई में दिन रात साथ देने वाले माता पिता को भी गौरवांवित महसूस करवाता है। उनकी नजरों के सामने जब उनके बच्चे सम्मानित होते हैं तो उन्हें अपनी मेहनत और त्याग की सही प्रतिपूर्ति हो जाती है।-आशीष कोहली, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान

जब बच्चों को सिर्फ उनकी प्रतिभा के आधार पर सम्मान मिलता है तो यह अन्य बच्चों के  लिए प्रेरणा बनता है। उन्हें भी लगता है कि वह अगर अच्छी तरह पढ़ाई कर अच्छा परिणाम देंगे तो उन्हें भी समाज में सम्मान की नजर से देखा जाएगा और सम्मानित किया जाएगा। -अमरजीत शर्मा, निदेशक उच्च शिक्षा

 बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘अमर उजाला’ की ओर से हर साल करवाया जाने वाला यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। बच्चों को इससे प्रेरणा मिलती है तो अभिभावकों को भी नजरों के सामने बच्चे का सम्मान होता देख गर्व होता है।-रोहित जम्वाल, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा

मेधावी छात्र सम्मान समारोह को लेकर अथितियों ने ये कहा

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh organised in shimla

छात्र सम्मान समारोह शानदार रहा। यहां बच्चों से मिलकर बहुत खुशी हुई। ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का हौसला बढ़ता है। ये जीवन भर के लिए यादगार क्षण हो जाता है। - कुसुम सदरेट, महापौर शिमला।

अमर उजाला के समारोह में निजी और सरकारी स्कूलों की सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह बहुत ही बेहतर है। एक ही मंच प्रतिभाओं को सम्मान पाते देखना अलग अनुभव है। -राजेंद्र सिंह चौहान, कुलपति, एचपीयू। 

छात्रों को पुरस्कृत कर उनका सम्मान करना प्रेरणादायक है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को आगे बढ़ने की नई राहें दिखाते हैं। - अमित कश्यप, उपायुक्त शिमला 

मेधावी छात्रों का सम्मान करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। ऐसी परंपरा जारी रहनी चाहिए। इससे भविष्य की नींव को मजबूती मिलेगी। - ओमापति जमवाल, पुलिस अधीक्षक, शिमला

प्रायोजकों ने ये कहा

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh organised in shimla

मेधावियों को प्रोत्साहित कर रहा एपी गोयल विवि: डॉ. अश्वनी
एपी गोयल शिमला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अश्वनी कुमार ने छात्रों से कहा कि मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनका विश्वविद्यालय सजग रहा है। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। विवि की तरफ से गर्वित गोयल और निदेशक डा. अजीत नेदनगड़ी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के 11 छात्रों को सम्मानित भी किया गया।  

विद्यापीठ छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बनाने में जुटा : डॉ. रमेश
विद्यापीठ के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा और निदेशक इंजीनियर रविंद्र अवस्थी ने कहा कि उनका संस्थान छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहा है। उनके संस्थान से पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं ने प्रतियोगिता परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। डॉ. रमेश शर्मा ने प्रेजेंटेशन देकर टिप्स दिए कि कैसे छात्र सफलता हासिल कर सकते हैं। 

नशा माफिया से निपटने को करेंगे संयुक्त पुलिस कार्रवाई : जयराम

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh organised in shimla

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नशा माफिया से निपटने के लिए पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से नियमित बैठकें करने का प्रयास करेंगे। इनमें हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ मुख्यमंत्री स्तर की नियमित बैठकें करने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय नशा गिरोह को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ संयुक्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी। नशे की समस्या से निपटने के लिए राज्य में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदेश भर में कारगिल दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में नशाखोरी को रोकने के लिए राज्य सरकार के संबंधित विभागों को शामिल करेंगे।

इस सामाजिक बुराई से निपटने के लिए पंचायतों, महिला मंडलों, स्कूली बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों की सक्रिय सहभागिता के साथ एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य में व्याप्त इस बुराई पर अंकुश के लिए राज्यस्तरीय विशेष कार्य बल का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए विशेषकर राज्य के सीमांत क्षेत्रों में कड़ी और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इस सामाजिक बुराई तथा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए मीडिया के सदस्यों से सहयोग देने का आग्रह किया। 

निर्भीकता से पत्रकारिता करता है अमर उजाला : सीएम 

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh organised in shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अमर उजाला समाचार पत्र निर्भीकता से पत्रकारिता करता है। सीएम बोले - मैं अमर उजाला के इस प्रयास को बहुत बधाई देता हूं।

अमर उजाला ने जहां ठीक है वहां ठीक कहना, जहां गलत है वहां गलत कहना, इस भाव के साथ काम करना शुरू किया। इसकी आज अलग पहचान देश भर में है। संभवतया यह पहले नंबर पर है। 

सीएम जयराम ठाकुर बोले - जब कोई बच्चा मेहनत के बाद इस मंच पर पंहुचता है तो उसके जीवन के लिए ये बड़ी बात हो जाती है। हम जब स्कूल में पढ़ते थे तो साल मेें एक बार फोटो होता था। उसे हम आज देखते हैं।

ये यादों को संजोने का तरीका होता है। आप कहीं भी पहुंचेंगे तो आप शेल्फ में देखेंगे, उसमें आप इस समारोह के फोटो देखेंगे। इससे यादें ताजा हो जाएंगी। इतने बडेे़ मंच पर आपके लिए यह सम्मान अविस्मरणीय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed