फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 passengers injured after private bus overturned on yamuna expressway

एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, बिहार से दिल्ली से जा रही बस पलटी, 12 यात्री घायल

Mon, 01 Oct 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 Oct 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
12 passengers injured after private bus overturned on yamuna expressway
जिला अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सोमवार सुबह को यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही प्राइवेट बस एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हादसा बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 124 के समीप हुआ है। जानकारी के मुताबिक बिहार के दरभंगा से सवारियों को लेकर प्राइवेट बस दिल्ली जा रही थी। घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक को झपकी आ गई, जिससे बस पर नियंत्रण खो बैठा। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार होने की वजह से बस पलट गई। हादसा होते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य किया। घायल सवारियों को बस से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं बस को क्रेन से यमुना एक्सप्रेसवे पर हटवा दिया गया है। 


ये लोग हुए घायल

हादसे में दरभंगा के गांव चथरा निवासी सुनील कुमार, संतोष कुमार, गांव हीरा निवासी बच्चे लाल यादव, गांव बेगमपुर निवासी राहुल कुमार, गांव घनश्यामपुर के नरेश कुमार, विनोद राम, इरशाद, शाहिद अली, शिबूलाल ,मनोज कुमार , इंद्र देव मंडल  तथा दिनेश यादव घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed