फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   zulfikar case, sexual harrasment case, minor rape case, chandigarh

जुल्फिकार ने मांगी इजाजत, परिवार को दो लाख दिए जाएं

Wed, 23 Mar 2016 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 23 Mar 2016 08:09 AM IST
विज्ञापन
zulfikar case, sexual harrasment case, minor rape case, chandigarh
बच्चों से कुकर्म मामले में आरोपी ‘थिएटर एज’ एनजीओ के संस्थापक जुल्फिकार - फोटो : file
बच्चों से कुकर्म मामले में आरोपी ‘थिएटर एज’ एनजीओ के संस्थापक जुल्फिकार के खिलाफ चल रहे केस की मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान जुल्फिकार की ओर से उसके वकील ने अदालत में दायर एक याचिका में कहा कि उनके क्लाइंट का परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है।
विज्ञापन


बच्चों को स्कूल फीस और अन्य खर्चों के लिए पैसों की जरूरत है, इसलिए उन्हें उसके खाते से दो लाख रुपये निकालने दिए जाएं। यह खाते पुलिस ने सीज किए हुए हैं। इस पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अनुमति दे दी। वहीं मंगलवार को मामले में शिकायतकर्ता कंवरपाल का क्रॉस एग्जामिनेशन पूरा हो गया। मामले की अगली सुनवाई पांच अप्रैल को होगी और मामले में पीड़ितों के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन


जुल्फिकार से कोर्ट में ही एक-एक लाख रुपये के दो चेक साइन करवाकर उसके पारिवारिक सदस्यों को सौंपा गया। बता दें कि जुल्फिकार के यह बैंक खाते हैं वही हैं, जिन्हें पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद सीज करवा दिया था। आरोप के अनुसार इन खातों में एनजीओ के लिए आने वाले पैसे जमा थे, जिसका वह अपने निजी कामों के लिए प्रयोग करता था। इसलिए पुलिस ने उन्हें सीज करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस जांच में सामने आया था कि जुल्फिकार ने एनजीओ के लिए लोगों से एकत्र किए गए पैसे का निजी कार्यों के लिए इस्तेमाल किया है। जुल्फिकार ने चंडीगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में कई जगह जमीन खरीदी है और शहर में काफी बेनामी संपत्ति उसके नाम पर है।

यह है मामला
पिछले साल जुलाई में चाइल्ड राइट कमीशन की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने थिएटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार खान को गिरफ्तार किया था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित बच्चों के परिजनों ने हेल्पलाइन पर शिकायत दी। इसके बाद चाइल्ड राइट कमीशन के पास और भी बच्चों की शिकायतें आईं। कमीशन में थिएटर एज ग्रुप के कुछ बच्चों ने उनके साथ वर्ष 2002 से यौन शोषण करने की बात कही। शिकायत के अनुसार जुल्फिकार उनसे कई वर्षों से कुकर्म कर रहा था और उस वक्त वह नाबालिग भी थे।


इसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि जुल्फिकार बच्चों को नशा भी करवाता था और उन्हें ब्रांडेड कपड़े और महंगे जूते देता था। इसके बाद वह कुकर्म करता था। साथ ही जुल्फिकार रात को अपने सेक्टर-25 स्थित घर पर बच्चों को पढ़ाई के बहाने बुलाता था और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उनसे गलत हरकतें करता था। इसके बाद वह बच्चों को धमकाता भी था कि घटना की जानकारी किसी को न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed