बठिंडा की बुजुर्ग महिला को बिलकिस बानो बताकर फंसीं कंगना, वकील ने भेजा कानूनी नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा की वृद्धा का फोटो ट्वीट कर 100 रुपये मेहनताने की पोस्ट लिखना कंगना रणौत को महंगा पड़ गया। जीरकपुर की सावित्री ग्रीन-2 में रहने वाले उच्च न्यायालय के वकील हाकम सिंह ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजकर एक सप्ताह में माफी मांगने को कहा है। हाकम सिंह ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने मंगलवार को बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि यह तो शाहीन बाग वाली दादी हैं। इन्हें 100 रुपये देकर धरने प्रदर्शन में शामिल कराया जा सकता है।
पोस्ट में दो तस्वीरें भी दिख रही थीं, इनमें से एक शाहीन बाग में बैठीं बिलकिस बानो की थी जबकि दूसरी किसानों के धरने में शामिल बठिंडा की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर की। कंगना ने दोनों को एक ही करार दिया था। इसी ट्वीट के विरोध में हाकम सिंह ने कंगना रणौत को सलाह देते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर कुछ लिखने से पहले उसके तथ्य जांच लें।
उन्होंने कहा कि 100 रुपये की बात लिखकर कंगना रणौत ने किसानों का अपमान किया है, जिसके लिए उन्होंने अभिनेत्री को माफी मांगने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के धरने में शामिल बुजुर्ग महिलाएं हमारे लिए माई भागो जैसी हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखने वालीं कंगना रणौत अब किसान आंदोलन पर अपने बेतुके बयान को लेकर हर तरफ ट्रोल हो रही हैं। कंगना की ओर से किसान प्रदर्शन पर टिप्पणी करने के बाद से पंजाब के किसानों और पंजाबी कलाकारों की ओर से भी विरोध किया जा रहा है।