{"_id":"5bfb86b3bdec22414014d502","slug":"zakir-musa-posters-pasted-on-various-places-in-punjab-police-and-bsf-on-highalert","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहरः जगह-जगह पर लगाए गए आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहरः जगह-जगह पर लगाए गए आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
जाकिर मूसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अबोहर में जगह-जगह पर आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर चिपकाए गए हैं। प्रदेश भर में हाईअलर्ट जारी करके चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पंजाब में आतंकी गतिविधियों में तेजी लाने के लिए अपना नेटवर्क मजबूत करने वाले जम्मू-कश्मीर के आतंकी जाकिर मूसा और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने राज्य में हाई अलर्ट में जारी किया है। इसी के चलते अबोहर रेलवे स्टेशन पर मोस्ट वांटेड आतंकी मूसा के पोस्टर लगे हैं।
विज्ञापन
शहर में भी कई स्थानों पर ऐसे ही पोस्टर देखने को मिले हैं। खुफिया एजेंसियों ने मूसा के मालवा में होने का शक जाहिर करते हुए पंजाब पुलिस को सतर्क कर दिया है। इसके चलते पुलिस ने कई स्थानों पर उसके पोस्टर चिपकाए हैं। जाकिर मूसा की तलाश में रात-दिन एक कर रही पंजाब पुलिस जहां रेलगाड़ियों में गहन जांच-पड़ताल कर रही है, वहीं रेलवे स्टेशनों पर उसके पोस्टर लगाकर लोगों को भी सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन