फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth will perform their duty, around 50 lakh voters in the age group of 18-30 years in the state

Chandigarh News: युवा निभाएंगे फर्ज, राज्य में 18-30 वर्ष के करीब 50 लाख मतदाता

Thu, 23 May 2024 04:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Youth will perform their duty, around 50 lakh voters in the age group of 18-30 years in the state
युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए बनाए गए हैं राज्य में 96 यूथ मतदान केंद्र
विज्ञापन

जिले में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट, फर्स्ट टाइम वोटर भी किए जाएंगे सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 18-30 वर्ष के करीब 50 लाख मतदाता हैं। चुनाव आयोग की पूरी कोशिश है कि यह वर्ग अपने मताधिकार का पूरा इस्तेमाल करे। मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता पंजीकरण से लेकर मतदान के लिए जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया समेत कई जगह पर विशेष अभियान चलाए। आयोग ने पहली बार 96 यूथ मतदान केंद्र बनाए हैं, जो पूरी तरह से यूथ की ओर से संचालित किए जाएंगे। राज्य में कुल 20,031 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, पहली बार वोट डालने जा रहे फर्स्ट टाइम वोटरों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने राज्य के सभी डीसी को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य में फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या करीब पौने चार लाख हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है। वहीं, कई जगह सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जहां वोट डालने के बाद युवा अपनी सेल्फी लेकर चुनाव आयोग को टैग कर सकेगा। हरियाणा में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 1 लाख 87 हजार 911 है, जिसमें 1 करोड़ 6 लाख 52 हजार 345 पुरुष, 94 लाख 23 हजार 956 महिला महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 467 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

मतदाता बनने के लिए भी चलाया गया था अभियान
हरियाणा ने युवाओं को मतदाता पंजीकरण के लिए भी जागरूक किया था। इस दौरान एक विशेष समयावधि के दौरान मतदाता बनने के लिए जिन युवाओं ने आवेदन किया था, उनका ड्रा के माध्यम से चयन किया गया। ऐसे युवाओं और महिलाओं को तीन-तीन लैपटॉप, दो-दो स्मार्टफोन और पेन ड्राइव देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed