फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth shoot dead in Murthal of Haryana

मुरथल में पांच बहनों के इकलौते भाई की गोली मारकर हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 18 Jun 2019 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth shoot dead in Murthal of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गांव मुरथल में नांदनौर बाईपास पर एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपनी बहन के घर भात भरने के बाद लुधियाना से अंबाला अपनी ससुराल पहुंचा था। वहां पर अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर मुरथल गांव स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


सुबह जब ग्रामीण घूमने के लिए निकले तो गांव के बाहर नांदनौर बाईपास पर उसका शव पड़ा मिला। मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। युवक का पर्स और बैग भी गायब मिले है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मृतक के सिर पर भी मिले चोट के निशान 
पंजाब के जालंधर स्थित तोपखाना बाजार का रहने वाला राजपाल अपने परिवार के साथ करीब डेढ़ दशक से गांव मुरथल में जगबीर के घर में किराए पर रहता है। उसका बेटा आतिश (34) कुंडली स्थित कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे जब मुरथल के ग्रामीण घूमने गए तो उन्हें नांदनौर बाईपास पर आतिश का शव पड़ा मिला था। उसके सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। साथ ही सिर में भी चोट का निशान था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मामले की सूचना राजपाल को दी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राजपाल ने बताया कि आतिश अपनी पत्नी रमा और दो बच्चों के साथ अपनी बहन के घर पंजाब के लुधियाना गया था। 

शादी में भात भरने के बाद वह वहां से अंबाला कैंट स्थित अपनी ससुराल आ गया। अंबाला कैंट में अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर वह मुरथल के लिए चला था। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे उसके साले ललित ने अंबाला से उसे मुरथल के लिए बस में बैठाया था। सुबह उसका शव ही मिलने की सूचना मिली। अंदेशा है कि रात दो बजे के आसपास ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

भांजी की शादी में भात भरकर वापस आते हुए पहुंचा ससुराल 
सामान्य अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजनों ने बताया कि आतिश लुधियाना में अपनी बहन के घर गया था। जहां उसकी भांजी की शादी थी। भांजी की शादी में शामिल होकर भात भरने के बाद वह रविवार को वापस आ रहा था। 

रास्ते में अंबाला में आतिश की ससुराल है। उसकी पत्नी रमा के कहने पर वह दोनों बच्चों को लेकर ससुराल गया था। स्कूल की छुट्टी होने के चलते वह अपनी पत्नी व दो बच्चों छह वर्षीय बेटी व चार वर्षीय बेटे को को ससुराल छोड़कर वापस मुरथल स्थित अपने घर आ रहा था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। 

जेब में मिला मोबाइल, पर्स गायब मिला
पुलिस के अनुसार आतिश के पास से उसका पर्स गायब मिला है। उसके पर्स में नकदी व कागजात थे। हालांकि उसका मोबाइल जेब में ही मिला है। पुलिस मामले में लूटपाट की आशंका से भी मना नहीं कर रही है। अंदेशा है पर्स छीनने के दौरान विरोध करने पर आतिश को गोली मार दी गई। हालांकि पुलिस अभी विभिन्न पहलुओं पर जांच की बात कह रही है। 

पांच बहनों में इकलौता भाई था आतिश 
हमलावरों की गोली का शिकार हुआ आतिश पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। वह फिलहाल अपने माता-पिता, पत्नी व बच्चों के साथ मुरथल में रह रहा था। वह कुंडली स्थगित फैक्ट्री में काम करता था। उसके बच्चे गांव के स्कूल में पढ़ते हैं। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल है। 

युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से मना किया है। युवक का पर्स भी उसके पास नहीं मिला है। विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रह है। जल्द हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।  -सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed