{"_id":"62aae3760f80785ebb388afa","slug":"youth-in-haryana-protest-against-agnipath-scheme-of-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ का विरोध: हरियाणा के कई जिलों में युवा सड़कों पर उतरे, कहा- सरकार योजना वापस ले, वरना आंदोलन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ का विरोध: हरियाणा के कई जिलों में युवा सड़कों पर उतरे, कहा- सरकार योजना वापस ले, वरना आंदोलन करेंगे
Thu, 16 Jun 2022 01:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:38 PM IST
सार
भिवानी में गुरुवार सुबह भीम खेल परिसर में सैंकड़ों युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने इसे सरकार की मनमानी और गलत निर्णय बताया। युवाओं के समर्थन में सामाजिक संगठनों के नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन
हिसार में प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कई जिलों में अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध शुरू हो चुका है। गुरुवार को हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में युवाओं ने इस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हिसार में सात बास के गांवों के युवाओं ने गांव कंवारी के बस स्टैंड पर अग्निपथ योजना के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और रोड जाम किया। वहीं चरखी दादरी में भी युवा सड़कों पर उतरे और बस स्टैंड रोड जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी में सड़क पर उतरे युवा।
भिवानी में गुरुवार सुबह भीम खेल परिसर में सैंकड़ों युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने इसे सरकार की मनमानी और गलत निर्णय बताया। युवाओं के समर्थन में सामाजिक संगठनों के नेता भी पहुंचे। उन्होंने युवाओं से इस लड़ाई को लड़ने में पूर्ण सहयोग का वादा किया। खेल परिसर में प्रदर्शन करते हुए युवा नरेंद्र, सोमबीर, मुकेश ने कहा कि सरकार महज चार साल के लिए युवाओं को सेना में भर्ती कर रही है।
विज्ञापन
भिवानी में प्रदर्शन करते युवा।
चार साल के बाद युवा फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। इसके बाद उन्हें दूसरी नौकरी मिलनी भी मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में सरकार मनमानी योजनाएं लेकर आने के बजाय देश के विकास के कार्य करें, ताकि बेरोजगारी दूर हो सकें। युवाओं ने कहा कि अगर सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो वे आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।