फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth I-League: Minerva Academy defeated Sudeva Delhi

यूथ आईलीग : मिनर्वा अकादमी ने सुदेवा दिल्ली को हराया

Thu, 16 Jan 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth I-League: Minerva Academy defeated Sudeva Delhi
चंडीगढ़। एआईएफएफ अंडर-17 एलीट यूथ लीग में शहर की मिनर्वा अकादमी के जीतने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दिल्ली में उन्होंने सुदेवा दिल्ली एफसी को उन्हीं के घर में 2-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

अजलान शाह ने एक गोल दागा और और वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। सुदेवा फुटबॉल अकादमी ग्राउंड पर खेले मैच में मिनर्वा अकादमी एफसी ने अच्छी शुरुआत की। पहले मिनट से अटैक करना शुरू कर दिया। अवे मैच में टीम को पहले ही मिनट में सफलता मिली। राफेल ने बॉक्स में जगह बनाकर तेज शॉट लगाया। इसका जवाब मेजबान टीम के पास नहीं था। उन्होंने मिनर्वा को पहले ही मिनट में 1-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन

सुदेवा एफसी पूरी तरह से बैकफुट पर थी। हाफ टाइम तक मिनर्वा की बढ़त कायम थी और अंतिम समय में उन्हें दूसरी सफलता भी मिली। अजलान शाह ने 43वें मिनट में अपना नाम स्कोरशीट पर दर्ज कराया। इस गोल से सुदेवा एफसी को 2-0 से पीछे कर दिया और हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में होम टीम सुदेवा दिल्ली एफसी ने वापसी की। सामी ने मौका बनाया और 68वें मिनट में स्कोर 2-1 कर दिया। फुल टाइम तक यही स्कोर रहा और अवे मैच में मिनर्वा अकादमी एफसी ने 2-1 स्कोर के साथ जीत दर्ज कर तीन अंक खाते में जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article