फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth found guilty of molesting a child gets 20 years imprisonment

Chandigarh News: बच्चे से कुकर्म के दोषी युवक को 20 साल की कैद

Wed, 13 Mar 2024 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Youth found guilty of molesting a child gets 20 years imprisonment
चंडीगढ़। जिला अदालत ने छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में दोषी युवक को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने 45 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी की पहचान शहर निवासी अनिल कुमार उर्फ कांचा के रूप में हुई है। अदालत ने पीड़ित मुआवजा योजना के तहत बच्चे को चार लाख रुपये देने का आदेश दिया है। अनिल कुमार के खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अप्रैल 2022 में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

क्या था मामला...पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया था कि 14 अप्रैल 2022 को वह दोपहर में खाना खाने घर आया था। जब वह घर पहुंचा तो उनका पांच साल का बेटा घर पर नहीं था। उन्होंने बच्चे की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। तभी उन्हें एक व्यक्ति ने बताया कि अनिल कुमार उर्फ कांचा उनके बेटे को साथ लेकर अपने घर गया है। जब वह अनिल के घर पहुंचा तो वह बच्चे के साथ गंदी हरकत कर रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed