फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth died due to Hightension wire grip in Panipat

केबल तार के रास्ते 'स्वर्ग' के द्वार पहुंच गया युवक, जानें आखिर पूरा मामला है क्या

Wed, 22 May 2019 11:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth died due to Hightension wire grip in Panipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केबल तार के रास्ते मौत के द्वार तक एक युवक पहुंच गया। यह पढ़ने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन मामला ही कुछ ऐसा है। दरअसल, हरियाणा के पानीपत जिले के नौल्था डाहर के बीच ओएचई केबल चोरी करने की कोशिश में एक युवक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वह बुधवार अलसुबह शव गरीब रथ की चपेट में आ गया जिससे मृतक का बायां पैर भी कट गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तार चोरी की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई हवा सिंह ने बताया कि मारुति 800 कार में सवार कुछ युवक मंगलवार रात लगभग दो बजे घटनास्थल पर ओएचई तार चुराने के लिए गए थे।
विज्ञापन


खंभे पर चढ़कर तार काटते समय एक युवक 25 हजार किलोवॉट तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर कटर, चाबी-पाना, एक बैग और एक जोड़ी जले हुए जूते पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मारुति 800 कार भी लावारिस हालत में ट्रैक के पास खड़ी मिली। शव की तलाशी लेने पर एक मोबाइल भी बरामद हुआ, जिससे परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। मृत्तक की शिनाख्त प्रवेश(32) निवासी राजनगर के रूप में हुई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के कारण गरीब रथ ट्रेन लगभग घंटा घटनास्थल पर ही खड़ी रही। 


बुधवार सुबह नौल्था में जींद-रोहतक पैसेंजर और एकता एक्सप्रेस भी लगभग दो घंटे खड़ी रहीं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर चैन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर अन्य आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - एसआई मंजीत सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed